गाँव में सड़क नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद करें-

ग्राम-गढ़ुवई, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश बता रहे हैं, उनके गाँव में सड़क नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, चिकित्सा वाहन गाँव तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिसके कारण समय पर रोगी का ईलाज नहीं हो पाता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9981465636. SDO@9407803450. (169950) (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MAHESH MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER

रामा अधिक पियार रानी केकई से...गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक बघेली गीत सुना रही हैं:
रामा अधिक पियार रानी केकई से-
जब रामा भये पांच बरिस के-
मांगे कटोरा में दूध रानी केकई से-
जब रामा भये सात बरिस के-
मांगय तीर गुलेल रानी केकई से-
जब रामा भये बारह बारिस के-
मांगय सीता विवाह रानी केकई से... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है, नल जल योजना से पानी दिलाने में मदद करें...

ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी गाँव में पानी की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी मीना देवी का कहना है गाँव में 10 साल से नल जल योजना के तहत लाइन लगी है लेकिन उन्हें आज तक पाइप से पानी नहीं मिला है, पानी की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नल जल योजना के अंतर्गत पानी की व्यवस्था कराने में मदद करें: CEO@9407803480. संपर्क नंबर@8269721937. (168476) (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANGITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER WATER

कई पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं, लगभग 30 क्विंटल तक फसल हो जाता है...

ग्राम-पदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अशोक मंडावी बता रहे हैं वे किसान हैं, खेती का काम करते हैं ये काम वे अपने दादा परदादा के ज़माने से कर रहे हैं, 30 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं, खेती में जैविक और राशयानिक दोनों खाद का उपयोग करते हैं, लगभग 30 क्विंटल तक फसल मिल जाता है, उनके उपज का जितना साल भर में उपयोग होता होता है रख लेते हैं बाकि बेच देते हैं| संपर्क नंबर@6261027577 (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAJWANTI MANDAVI SONG STORY VICTIMS REGISTER

यीशु के दिल देलो रे...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
यीशु के दिल देलो रे-
मसी के दिल देलो रे-
वो हैं नीच मो शांति दाता-
वो हैं नीच मो मुक्ति दाता-
यीशु के दिल देलो रे-
यीशु के, यीशु के, यीशु के... (AR)

Posted on: Jul 10, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »