उल्लू आया उल्लू आया,एक गुन का गोला लाया...कविता-
ग्राम नवलपुर, पोस्ट-कोतरी, जिला-मुगेली छत्तीसगढ़ से नेहा बुनकर के साथ संजना नेताम है, जो एक कविता सुना रही है:
उल्लू आया उल्लू आया,एक गुन का गोला लाया-
चरखा बोला चूं चूं, खरगोश बोला कुह कुह-
देखो रंग से भरी दवाद,है किसान भाई हल के साथ...
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: MUNGELI CG NEHA BUNKAR POEM SANJNA NETAM SONG VICTIMS REGISTER
हिन्दी को बनवास दे अंग्रेजी को राज...गीत-
ग्राम-नवलपुर, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से अनुराधा बुनकर एक कविता सुना रही हैं:
हिन्दी को बनवास दे अंग्रेजी को राज-
हमने 70 सालो में कैसा गढ़ा समाज-
हिन्दी हिंदुस्तान में हुई सेविका आज-
पटरानी बनकर यहाँ इंग्लिश कराती है राज-
हिन्दी में है चेतना, हिन्दी में है प्राण-
हिन्दी में है देश का स्वभिमान सम्मान... (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: ANURADHA BUNKAR CG MUNGELI POEM SONG VICTIMS REGISTER
बनारस दुर्गाकुंड विद्यालय में 9वी से 12वी कक्षा को आर्थिक तंगी का बहाना बताकर बंद किया जा रहा है...
जिला-प्रतापगढ़ (उत्तरप्रदेश) से मन्दीप शर्मा बता रहे हैं कि इनका विद्यालय बनारस दुर्गाकुंड में स्थित है, वे उस विद्यालय के पूर्व छात्र है इनका विद्यालय इन्टर तक है लेकिन अब आर्थिक तंगी का बहाना बता करके 9वी से 12वी तक की शिक्षा को बन्द की जा रही है जबकि इस विद्यालय को ट्रस्ट के माध्यम से चलाया जाता है और वहाँ पर सरकारी ग्रांड भी आता है| इस विद्यालय को बंद करने का बहाना आर्थिक तंगी है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके इसमें इनका सहयोग करे ताकि विद्यार्थियों को उत्तम से उत्तम शिक्षा मिले: सम्पर्क नंबर@7380837052 श्री कृष्ण मुरारी दुवेदी प्रिंसिपल @9450546127, श्यामसुन्दर अग्रवाल प्रबन्धक@9415201061 (171038) CS
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: EDUCATION PROBLEM MANDEEP SHARMA PRATAPGAD UP SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : केंसर बीमारी के प्रारंभिक अवस्था में होने पर घरेलू उपचार-
ग्राम-जुबानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद केंसर बीमारी के प्रारंभिक अवस्था में होने पर इलाज बता रहे हैं, चित्रक का जड़ 2 ग्राम लेकर 100 ग्राम गाय के दूध में उबालकर सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है, लगातार 3 माह तक दवा का सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9165992497. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISAD SONG VICTIMS REGISTER
दियना बरत होगे जगमग जगमग...जस गीत-
ग्राम-कुम्हली, पंचायत-गढ़बेंगाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घरसुराम बघेल एक जस गीत सुना रहे हैं:
दियना बरत होगे जगमग जगमग-
जगमग जग ही अंजोर-
माटी के दियना रे, माटी के दियना-
दियना बरत होगे जगमग-
दियना बरत होगे जगमग जगमग... (AR)
