पन्नी लगाकर रहते हैं, आवास आया है लेकिन काम नहीं हो रहा है...
ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी मुरली प्रसाद बता रहे हैं कि वे पान्नी लगाकर रहते हैं, उनका कहना है उनके नाम से आवास आया है जिसको बनवाने के लिये अधिकारियों के कहने पर घर तोड़ दिया गया है अब उनके पास रहने के लिये कोई जगह नहीं है इसलिये पन्नी लगाकर रह रहे हैं, बारिश के कारण दिक्कत होती है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8103921548. (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HOUSE MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा...गीत-
जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
ऋषियों ने कर दी सहारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा... (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SATNA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो के सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बालो के
असमय सफेद होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला चूर्ण लेकर भांगरा या भृंगराज के रस में मिलाकर सुखा लें, उसके बाद प्रतिदिन प्रातः काल डेढ़ ग्राम सेवन करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर पूरी जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
हे गोपाल कृष्ण करूं आरती तेरी...भक्ति गीत-
भूमिका खोटे ग्राम-बिजुरी, जिला-अनूपपुर मध्यप्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रही है:
हे गोपाल कृष्ण करूं आरती तेरी-
हे पिया पति मै करूं आरती तेरी-
तुझपे वो कान्हा बली-बली जाऊं-
साँझ सबेरे तेरे गुण गाऊँ-
प्रेम में रंगी मैं रंगी भक्त मैं तेरी-
हे गोपाल कृष्ण करूं आरती तेरी...
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: ANUPPUR MP BHAKTI SONG BHUMIKA KHOTE SONG VICTIMS REGISTER
ये घर घर के बरजे ला नई माने यसोदा...गीत-
ग्राम-बेहड़ापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) विष्णू चरण सेनापति एक गीत सुना रहे हैं:
गड़बड़ ला हो लेते तोर, दुवा बेटा दाई सुनतो ले ओ-
सुना घर मा जाथे दूध दही ला खाथे-
जी सुन तो ले ओ-
अडबड ला हो लेथे तोर बिरवा बेटा दाई-
सुन तो ले ओ-
ये घर घर के बरजे ला नई माने यसोदा... (AR)
