आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कृमि तथा बवासीर का घरेलू इलाज
ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू आज हमारे आसपास पाए जाने वाले गुमा के पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं। वे बताते हैं कि गुमा 1 से 3 फुट का छोटा सा पौधा होता है और यह हमारे गाँवों के खेत अथवा झाड़ियों में आसानी से देखने को मिलता है जिसमें छोटे-छोटे गाँठ जैसे गुच्छेदार फल लगते हैं, इसके फल के चारो तरफ सफ़ेद फूल लगे होते हैं और ऊपर में दो छोटी पत्तियां होती है|इसके पत्तियों की सब्जी बना कर खाने से पेट में होने वाले कृमि और खूनी तथा बादी दोनों प्रकार के बवासीर से आराम मिलता है | हमारे आसपास ऐसी अनेक वनस्पतियां है जिनके बारे में जानकार हम अपना घरेलू उपचार कर सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए अमित साहू@8964931287.
Posted on: Sep 28, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
रमन के राज में जनता है परेशान भईया...वेदना गीत
ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी वेदना गीत सुना रहे हैं:
रमन के राज में जनता है परेशान भईया-
करमचारी मन के बाढ़े हे अत्याचार भईया-
रमन के राज में जनता है परेशान दीदी-
हमला भिखारी समझके रमन देथे सात किलो चाँउर-
बाप बेटा भांचा के सियानी म अन्नदाता मुड़ धरके रोवत है-
रमन के राज म न्याय के नइ आये ठिकाना-
होवत हावे बड़ा अन्याय संगी मोर...
Posted on: Sep 27, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
एक ठन बैला के दो ठन सींग...गीत
ग्राम-रौचंन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू भोरमदेव क्षेत्र का एक गीत सुना रहे हैं :
एक ठन बैला के दो ठन सींग-
रेंगत हवे खेत में बढ़िया ठींगे ठींग-
एक ठन कुकरी के दो ठन अडवा-
तिलवा देवत है कैसन सींग-
आज वजी जी बासी धरके किसानिन है अगोरत है-
मइके ला सुनावत बहू दया घोरत है...
Posted on: Sep 26, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : लकवा की बीमारी का घरेलू इलाज
ग्राम-रौचन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू लकवा की बीमारी का एक घरेलू इलाज बता रहे हैं जो बीमारी ग्रामीण इलाकों में बहुतायत में पायी जाती है वे छत्तीसगढ़ी भाषा में यह बता रहे हैं की हमारे आसपास गलगला नाम का एक पौधा होता है जिसकी उंचाई 100 फीट तक हो सकती है इस पौधे में लकड़ी नही होती है सिर्फ मांस मांस ही होता है और सूखने के बाद ये गिर जाता है इस पौधे की छाल को 50 से 100 ग्राम एक कप पानी में उबालकर दिन में तीन बार सेवन करने से लकवा की बीमारी ठीक हो जाती है | अधिक जानकारी के लिए आप मुझ से इस नंबर पर संपर्क कर सकते है : अमित साहू@ 8964931287.
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
परहित सरिस धर्म नहीं भाई, और पर पीड़ा सम नहिं अधमाई...
ग्राम-रौचन, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू रामचरित मानस की चौपाई के माध्यम से सन्देश दे रहे हैं कि हमें दूसरो की पीड़ा को समझना चाहिए जिस प्रकार नदी अपने लिए नही बहती, पेड अपने फल खुद नही खाते, किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए, ये मानव शरीर बहुत ही भाग्य से मिलता है इसलिए हमें अच्छे कर्म करने चाहिए, समाज सेवा में लगाना चाहिये क्योंकि मानव अपने कर्म से ही जाना जाता है |
परहित सरिस धर्म नहीं भाई,
और पर पीड़ा सम नहिं अधमाई
अमित साहू@8964931287.
