गाँव में मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध करायें और जागरूक करें...अपील-

ग्राम पंचायत-अकरेरा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमलाकांत यादव बता रहे हैं आज देश कोरना महामारी से जूझ रहा है, इसको लेकर गाँव में ज्यादा खतरा है उसका कारण यह है कि गाँव में लोगो के पास सेनेटाईजर और मास्क उपलब्ध नहीं है इसलिये वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि गाँव में ये सुविधा उपलब्ध करायें और लोगो को जागरूक करे जिससे वे अपनी और दूसरो की सुरक्षा कर सकें : संपर्क नंबर@9424787024.

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: APPEAL KAMALAKANT YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

बाबा साहेब आम्बेडकर...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रशांत बाबा साहब आम्बेडकर के बारे में बता रहे हैं, बाबा साहेब को संविधान निर्माता भी कहा जाता है, आम्बेडकर को 31 मार्च 1990 को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया था, बाबा साहब ने देश का संविधान लिखा, आर्थिक व्यवस्था की नीव डाली, महिलाओं, बच्चो, किसानो, मजदूरों को आगे बढ़ने का संविधान दिया| प्रशांत@9993281829.

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: MP PRASHANT REWA SONG VICTIMS REGISTER

भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है...गीत-

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं:
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है-
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है-
बहोत बड़ा संकट आया है इसका और इलाज नही-
जीवन अगर बचानी है मनमानी करना आज नही-
मोह ममता में रहना है सबको घर में रहना है-
अगर बात न मानी तो बड़ी तबाही आयेगी-
एक हमारी गलती से सौकड़ो जाने जायेगी-
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER

गाँव, पंचायतो में मास्क और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये...अपील-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केसरवानी बता रहे हैं कि अभी संकट का समय है इसमे सभी को मिलकर संकट का सामना करना है, सरकार ने जो नियम बताये हैं उसको पालन करना है और जो सुरक्षा कर्मी डॉक्टर काम लगे हैं उनका सहयोग करना है, इसके साथ ही वे निवेदन कर रहे हैं गाँव, पंचायतो में स्वास्थ और खाने की सुविधा कराई जाये जिससे वे इस काम में अपना सहयोग दे सकें| संपर्क नंबर@9893396947.

Posted on: Apr 01, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VAIBHAV KESARWANI VICTIMS REGISTER

इंजोत हो दुवरा गया रिसदिन...गारी गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक गारी गीत सुना रही हैं:
इंजोत हो दुवरा गया रिसदिन-
सेवा करत दईमारे कि हो-
ओ जोई केस्न करत दई मारे-
गाल सात मोहे बॉस हा रोती-
भर भर की तरकारी-
द्वार में बईठे श्री क्रेष्न कन्हैया-
देख सखीया सग गाती...

Posted on: Mar 31, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »