पानी छानकर और उबालकर उपयोग करें...

ग्राम-धुमाडांड़, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से रूपलाल मरावी बता रहे हैं, अभी हल्की बारिश हुई है जो कुआ, पीने के पानी में मिल गया है, नया पानी है, उस पानी को पीने से सर्दी, खांसी, जुकाम हो रहा है इसलिये पानी को छानकर, उबालकर उपयोग करें, जिससे बीमारी न हो|

Posted on: May 08, 2021. Tags: CG HEALTH RUPLAL MARAVI SURAJPUR

चिड़िया रानी, चिड़िया रानी...कविता-

ग्राम-सैसल, जिला-संभल, उत्तर प्रदेश से योगेंद्र यादव कविता सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, ” चिड़िया रानी, चिड़िया रानी ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: May 08, 2021. Tags: POEM SAMBHAL UP YOGENDRA YADAV

कैसी अनोखी घड़ी आ गयी...गीत-

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से मुन्ना मौर्य कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
कैसी अनोखी घड़ी आ गयी-
चारो दिशा में कहर छा गयी-
जन मानस में कोरोना जहर बो दिया-
फिर जहानों के संग में वतन रो दिया-
दिखता सूरज भी रोते सितारे भी रोते...

Posted on: May 08, 2021. Tags: CORONA GORAKHPUR MUNNA MAURYA SONG UP

न रे सुअना घोंदरा ला छोंडी के कहाँ जाबो न...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं:
न रे सुअना घोंदरा ला-
छोंडी के कहाँ जाबो न-
अपन घोंदरा के सुख ला-
सुघर जगह कहाँ पाबो न-
कोयला के खातिर भुइंया के-
पोटा पटी ला निकारी का रे सुअना...(AR)

Posted on: May 08, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH

हमारें घर के पास नाली हैं नाली का कचड़ा आँगन में भर जाता हैं, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया

जेलवाडा, वार्ड क्रमांक 01 जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से कमला बता रहे हैं उनके घर के पास नाली हैं नाली का कचड़ा आँगन में भर जाता हैं, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता हैं, घर से निकलने में बहुत दिक्कत होती हैं, इसके लिए उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हुआ हैं, अधिक जानकारी के लियें संपर्क नंबर@9770936290. GT

Posted on: May 07, 2021. Tags: BIJAPUR CG DRAIN KAMALA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »