आरोप लगाकर अध्यक्ष पद से हटाया गया, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें-

ग्राम-चोरभाटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं| उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था| जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी| जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी| सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया| जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुए| लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ| 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया| उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर, जांच कराकर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7567966500, जनपद CEO@9424984952. संपर्क नंबर@8359925074.

Posted on: Jul 01, 2019. Tags: ANUPPUR MP NATTHU RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं| उनका जमीन का पट्टा नहीं बना है| जिसके कारण बच्चो की पढाई प्रभावित होती है| और शासन की योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है| मुख्यमंत्री आबादी पट्टा बना | उसमे भी उनका पट्टा नहीं बन पाया है| इसके लिये उन्होंने ग्राम सभा और लोक सुराज में आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, तहसीलदार@9625563038, SDM@9424185735, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031870, सरपंच@9754419529. संपर्क नंबर@9111923350.

Posted on: Jun 26, 2019. Tags: ASHOK BIYAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

22 साल से गाँव में बिजली नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-एराबोर, पंचायत-पालवेंचा, जिला-भाद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश ग्रामवासियों से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| 22 साल से गाँव में बिजली नहीं है| रात में विषैले जीवो, कीडो का खतरा रहता है| समस्या को हल कराने के लिये निवासी अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में बिजली लगवाने में मदद करें| सरपंच@9652719673, कलेक्टर@9440366555. वंजम सुरेश (संपर्क नंबर)@8317511267, हिरेश माडवी@9493065468.

Posted on: Jun 25, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY HIRESH MADAVI PROBLEM TELANGANA

बिजली तार 15 दिन से टूटा है, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं| उनके इलाके में बिजली का तार टूट गया है| जिससे उन्हें दिक्कत होती हैं| तार टूटे 15 दिन हो चुके हैं| उन्होंने विभाग में सुधरवाने के लिये आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@8458996977. संपर्क नंबर@8357998546.

Posted on: Jun 23, 2019. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER

6 महीने से आवेदन कर रहे हैं, योजना का बचा पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| वर्ष 2017-18 में उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास आबंटित हुआ था| जिसके लिये उन्हें 1 लाख 10 हजार रुपये मिले, बाकि के 10 हजार रुपये नहीं मिले| अगस्त महीने में उन्होंने काम शुरू किया था | बाकि के पैसे के लिये उन्होंने अधिकारी के पास आवेदन किया| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| 6 महीने से घुमा रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : आवास मित्र@7773090741. CEO@9425543070. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jun 22, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »