सडा महुआ के पानी बिगाड़े जिंदगानी...नशा गीत-
पूनम देवागंन ग्राम-उरुमदुगा, पंचायत-उरुमदुगा, थाना-पटना, तहसील-बैकुण्डपुर जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से एक नशा गीत सुना रही है:
सडा महुआ के पानी बिगाड़े जिंदगानी-
भाई बहिन मन छोड देना हडिया मदिरा नशा पान-
सडा महुआ के पानी बिगाड़े जिंदगानी...
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: KOREYA CG NASHA SONG POONAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन नाम नहीं जोड़ा जा रहा है-
ग्राम पंचायत-कनई सांगवा, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार प्रवासी मजदूरों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी महेंद्र सिंह बता रहे हैं कि वे 5 साल से रायपुर में गाड़ी चालक का काम कर रहे हैं, लॉकडाउन के कारण वे काम पर नहीं जा पाये हैं, वे अपना नाम प्रवासी मजदूर की सूची में जोड़वाना चाहते हैं लेकिन अधिकारी उनका नाम नहीं जोड़ रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर प्रवासी मजदूर की सूची में नाम जोड़वाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7987035319. कलेक्टर@6266562658, रोजगार सहायक@8720822981. (170426) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य बतूनी नहीं समय से जीवन जात बेकार...मराठी गीत-
भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सिलायम पलवार एक मराठी गीत सुना रही हैं:
स्वास्थ्य बतूनी नहीं समय से जीवन जात बेकार-
यादो सयानो करू जीवना सा विचार-
केर खसरा ख़राब होती गारी देवर ले अम्बो न-
नाइ स्वच्छता चरी रासी मरो नय मरना-
यादो सयानो करू जीवना सा विचार-
स्वास्थ्य बतूनी नहीं समय से जीवन जात बेकार... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SILAYM PALWAR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, भुट्टा या मकई को खाने के बाद उसका जो हिस्सा बचता है, जिसे फेक दिया जाता है उसे मिट्टी के बर्तन में रखकर ढक लें और जला कर उसका राख बना लें, उसके बाद 2 चुटकी चूर्ण लेकर शहद के साथ मिला लें और सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-गुढ़िया पदर, पंचायत-चित्तलगुरु, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश मंडावी बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड नहीं बना है, 12 साल हो चुके हैं, कार्ड बनवाने के लिये उन्होंने आवेदन किया था लेकिन कार्ड नहीं बन रहा है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है जिसके कारण दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647947438. सचिव@8889349626, सरपंच@9098791821, CEO@9406146436. (171310) (AR)

