पानी की समस्या है, बोरिंग लगवाने में मदद करें...
ग्राम-डोंगरी पारा, पंचायत-पालानार, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से इड़म पिता बुधराम बता रहे हैं, पारा में पानी की समस्या है, बोरिंग की समस्या है, 3 साल से समस्या है, इस संबंध में उन्होंने पंचायत में सूचना दिया है, 3 बार बोल चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@6268124367. सचिव@7587204197, सरपंच@6261877606. (171302) (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कमर दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, पलास के गोंद को लेकर उपयोग करना है, इसका उपयोग लडडू के साथ किया जाता है, इसे कमर कस के नाम से दूकान से प्राप्त किया जा सकता है, इसका उपयोग माहिलाओ को बच्चे के जन्म के बाद बनाये जाने वाले लडडू में किया जाता है, इससे कमर में मजबूती आती है, दर्द ठीक होता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
मेढवा पर बैठी हैं दीपक बहिनी हो न-
जब हरवा जोतय संपत भईया हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न-
आप एकठे लुगरिया देबऊबे हो न-
जऊन लुगरिया ननद जी का देबई हो न-
अब ओही के सीबय कथरिया अउ हो न-
न रोबा न रोबा दीपक बहिनी हो न... (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...
ग्राम-मिलौनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पप्पू देवी और सकुंतला कोल बता रही हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है जो नल लगा है ख़राब है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9981407609. PHE@7047603066, 9425173278, सेकेट्री@9755289522, सरपंच@9589929646. (171324) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER
Impact : किसानो को खाद वितरण किया गया...
ग्राम-उबेगाँव, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम बता रहे हैं कि उन्होंने किसानो की खाद की समस्या को लेकर 3 जुलाई 2020 को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद किसानो को खाद वितरण हो चुका है, खाद प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने सभी किसानो को खाद दे दिया है, जरुरत के हिसाब से खाद का वितरण किया गया है, जो बचे हैं उनके लिये खाद की व्यवस्था है वितरण काम हो रहा है, किसानो की समस्या हल हो गयी है इसलिये वे विभागीय अधिकारियों और सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7747968488. (AR)
