आवेदन करते हैं, राशन कार्ड नहीं बन रहा है...
पालानार, डोंगरी पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समरू राम कवासी बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, कई बार आवेदन दे चुके हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता हैं, जीवन यापन करने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691149170. सरपंच@6261877606, सचिव@7587204197. (171307) (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ...गीत-
विकासखण्ड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ-
चूड़ी तोर खुनुर खुनुर, पैरी तोर छुनुर छुनुर-
मन भौरा ला मता डारे रे-
आना गोदना गोदाले मोर नाव के ओ-
तोला करमा नचाहूँ मोर गाँव के ओ... (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: CG RAIGARH SANTOSH KUMAR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
झरने का पानी पीते हैं, कई साल से हैण्डपंप के लिये आवेदन कर रहे हैं, सुनवाई नहीं होती है-
ग्राम-गुड़िया पदर, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू गाँव के लोगो की पानी की समस्या के बारे में जानकारी दे रहे हैं, निवासी शंकर बारसे बता रहे हैं, गाँव के लोग झरने का पानी पीते है जो नाले से गुजरता है, जब से वे जानते है तब से लोगो नाले से पानी उपयोग कर रहे हैं उनकी उम्र 20 वर्ष है, बरसात में किनारे पर कुआ बनाकर पानी को साफ कर उपयोग करते हैं, पानी मटमैला होता है, दूर से पानी लाना होता है, पानी लाते वक्त कई बार फिसलकर गिर जाते हैं, उन्होंने गाँव में हैण्डपंप के लिये मांग किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुईA इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691027128. सचिव@8889349626, सरपंच@9098791821, CEO@9406146436. (171304) (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
केले की खेती करते हैं और इसी से अपना परिवार चलाते हैं...
ग्राम-गुड़िया पदर, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू बता रहे हैं, गाँव जंगल के बीच बसा है आने जाने के रास्ता नहीं बना है, लोगो बड़ी मुस्किलो के बीच जीवन यापन करते हैं, वहां लोग केले की खेती करते हैं, ये जगह पहाड़ी पर बसा है, किसान कोसाराम मरकाम जो केले की खेती करते हैं, बता रहे हैं 2001 से खेती का काम कर रहे हैं, 2 एकड़ भूमि पर उन्होंने केले की खेती की है, उनका कहना है बाजार तक नहीं पहुंच पाने से केले ख़राब हो जाते हैं, इस खेती में गाँव के 40 परिवार शामिल है इसी से उनका घर का गुजारा होता है| (AR)
Posted on: Jul 14, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेशाब नहीं होने की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेशाब रुक जाने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, दूबी या दूबा को लेकर उसका पेस्ट बना लेना है, उसके बाद नाभि के नीचे लेप करना है इससे पेशाब नहीं होने की समस्या में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)


