स्वागत तेरी हम है करते गाते हैं मधुर संगीत...स्वागत गीत-
ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और सोनवती दुग्गा एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
स्वागत तेरी हम है करते गाते हैं मधुर संगीत-
होठो पर मुस्कान लिये हम गाते हैं ये गीत-
हो हो हो हो ला ला ला ला-
उमड़ रही है खुशी हमारी आज के दिन आने पर...
Posted on: May 10, 2021. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM
स्वास्थ्य स्वर: मिर्गी के रोगियों के लिए घरेलू उपचार ...
प्रयाग विहार, मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी मिर्गी रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 10 ग्राम सफ़ेद आकड़ा मदार के फूल, 30 ग्राम पुराना गुड़, मदार के फूल को सुखाकर गुड़ में रखकर अच्छा से घोट लेंवे जब आपस में अच्छा मिश्रण हो जाये तो चने बराबर गोली बनाकर सुरक्षित रख लेंवे | मात्र
दो-दो गोली दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ होता है| ध्यान रहे-दवाई लेने से पहले 3 दिनों तक पेट साफ़ रखे हल्का जुलाब लेकर| परहेज-मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर @9111061399. (AR)
Posted on: May 10, 2021. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH
क्या फूल चढ़ाऊँ मै प्रभु के चरणों मे...भक्ति गीत-
ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सोनबती दुग्गा साथ में कुमारी दुर्गे मंडावी एक गीत सुना रहें है:
क्या फूल चढ़ाऊँ मै प्रभु के चरणों मे-
कंहा कैसे क्या उपहार दू मै समझ ना पाऊँ-
मुझें बता दे प्यारें प्रभु क्या पसंद है मेरे प्रभु-
उसें तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए-
मेरा ये जीवन तुझपे समर्पण करती हूँ मै प्रभु तेरे लिये-
उसें तोड़ लाऊँ तेरे लिए उसे चुन लाऊँ तेरे लिए....
Posted on: May 10, 2021. Tags: BHAKTI CG NARAYANPUR SONBATI DUGGA SONG
हमारे गांव में पानी लोगों को पर्याप्त नही मिल पाता हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम-सुरसा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आदेशराम यादव बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या हैंडपंप हैं लेकिन उसमे पर्याप्त मात्रा में पानी नही मिल पाता हैं, लोगों को पानी के लिए बहुत समस्या होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं समस्या का समाधान कराने में मदद करे: संपर्क नंबर@7804939506, सरपंच@7648029472, सचिव@7647007450, CEO@9004037600, कलेक्टर@8488956694. GT
Posted on: May 10, 2021. Tags: AADESHRAM YADAV BASTAR GUHAR LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन...देश भक्ति गीत-
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से वासु जोगी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गाँधी बापू तो हमे जान हैं प्यारे-
छोड़ चले रे बापू किसके सहारे-
रात ढले धूप खिले आया सबेरा-
भारत के वासी हमे झंडा का बसेरा...(AR)
