बाहे पवन पुरवईया देखा अवतारी मईया...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेस कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बाहे पवन पुरवईया देखा अवतारी मईया-
आगे हनुमानच बाने पीछे से भैरो भईया-
मईया के अपना बनाये लियो रे-
सतो बहिन के झुलाय दियो रे-
सोने के पटरिया रे सोन के डोरी-
मगन हो के झुलातरी मईया मोरी-
चौसठ जोगिन चार बनाईन करे सेवा करी...
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: AKHILES KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकलते, राशन नहीं है जिसके कारण दिक्कत हो रही है...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, पोस्ट-पनमार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता आदिवासी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण वे घर से बाहर नहीं निकलते है, उनके घर में खाने के लिये राशन नहीं है जिसके कारण जीवन यापन में दिक्कत होती है इसलिये वे अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे जीवन यापन में दिक्कत न हो और लोक डाउन का पालन कर सकें : संपर्क नंबर@8827691523.
Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CORONA MP PDS REWA SANGEETA ADIVASI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : राशन मिल गया, लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं लॉक डाउन के कारण जिन लोगो के पास राशन कार्ड नहीं है उन लोगो को दिक्कत हो रही है, इसी बीच एक साथी जिनका नाम राजनाथ आदिवासी है उनसे बात हुई उन्हें राशन नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके लिये सीजीनेट श्रोताओं द्वारा प्रयास किया गया, लेकिन उसके बाद भी उन्हें राशन नहीं मिल पाया था खाद्यान विभाग से वापस कर दिया गया, जिसके बाद दोबारा से सीजीनेट श्रोताओं ने प्रयास किया और अब उनको राशन मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से बचने के लिये नियम का पालन करें और दूसरो को जानकारी दें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्रीराम प्रजापति बता रहे हैं कि आज कोरोना वायरस महामारी चारो तरफ फैल रहा है जिसे रोकने के प्रधानमंत्री जी ने देश में लॉक डाउन किया है और लोगो से अपील की है कि वे घर से बाहर न निकलें और सोसल डिस्टेंस बनाकर रखें, जो नियम सरकार ला रही हैं उसे पालना करें, ये सब हमारी सुरक्षा के लिये लाई गयी है, इसलिये हम सब इसका पालन करें तभी कोरोना वायरस से बच सकते हैं, जब बाहर से आप आते हैं तो साबुन से हाँथ धुलें उसके बाद कोई काम करें, भीड़ भाड़ में न जायें, जो भीड़ में जाते हैं उन्हें जागरूक करें क्यों संपर्क से ही ये वायरस फैलता है | संपर्क नंबर@8517876361.
Posted on: Apr 03, 2020. Tags: AWARENESS CORONA MP REWA SHRIRAM PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिये घर पर रहें सुरक्षित रहें...
डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रशांत बता रहे हैं कि आज कोरोना वायरस सभी जगह तेजी से फैल रहा है इसलिये सभी घर पर रहे सुरक्षित रहें किसी से न मिले, वे सभी लोगो को सन्देश दे रहे हैं जो लॉक डाउन के कारण फस गये हैं घर नहीं जा पा रहे हैं वे वही सुरक्षित रहे अच्छे से रहे, जिससे कोरोना वायरस और न फैले क्यो कि कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा हैं, और उनके मदद के लिये जो आगे आ रहे हैं उन्हें धन्यवाद|
