जय गणेश देवा...गीत

जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे है-
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
अंधन को आँख देत, कोढीन को काया
बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
सुर शाम शरण आये सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड्डूअन का भोग लगे, संत करे सेवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: MOHAN SINGH MP SONG UMARIYA

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है, प्रधानमंत्री आवास योजना से

ग्राम+पोस्ट-अड़वी, ब्लाक-सिरमोर जिला-रीवा रमेश प्रसाद यादव, जी बता रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से अंतर्गत मिलने वाले पैसे मे देरी हो रही थी|कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा था| हमने सीजी नेट में संदेश रिकार्ड करवाये थे और सन्देस रिकार्ड के बाद मेरा पैसा मिलना शुरू हो गया|फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद पैसा मिल गया हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|

Posted on: Jan 02, 2022. Tags: IMPACT MP RAMESH YADAV SIRMOR STORY

पेंशन की पैसा नहीं मिलने का समस्या है कृप्या मदद करें-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से फूलमतिया की पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा हैं ,मै सरपंच के पास भी गयी थी मुझे पेंशन की पैसा नहीं मिल रही है करके.लेकिन फिर भी नहीं मिल रहा हैं सरपंच से लगभग 3-4 बार लिखवाए थे पर भी नहीं मिल रह हैं, अगर पेंशन का पैसा मिलता तो मै चावल सब्जी खरीद के खाती.पेंशन की पैसा बिलकुल ही नहीं मिल रहा है और अलग से मै अकेली रहती हूँ मुझे कुछ खाने को नहीं मिलता हैं अभी मै ऐ चाहती हूँ की मेरे जैसे विधवाओ को पेंशन का पैसा नहीं मिलता है उन्हें मिलना चाहिए.कृप्या मदद करें: संपर्क नंबर@8815711686.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: ANUPPUR FULMATIYA MP PENSION PROBLEM

ए परोसिन टुरी डार देहे का तै जादू...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं:
ए परोसिन टुरी डार देहे का तै जादू-
दुरुग, भिलाई, रायपुर मा घुमाहू-
बिलासपुर मा लेजाहूँ-
खासव के सूर्या होटल मा-
समोसा भजिया खवाहूँ...

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG JANJAGER JAYJAYPUR SAMPADLAL YADAV SONG

सुना पड़ा है दरबार...देवी गीत-

ग्राम-मजगवां, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मुकेश कुमार केवट एक देवी गीत सुना रहे हैं:
बड़ा सुना पड़ा है दरबार-
बिरासिनी मईया सुना पड़ा-
कौन नारियल भेट करत हैं-
पंडा ज्योत जलाये-
बिरासिनी मईया सुना पड़ा-
सुना पड़ा है दरबार, बिरासिनी मईया सुना पड़ा...

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: DEVI MP MUKESH KUMAR SONG UMARIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »