Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या थी, रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से सुरेश मान्ये बता रहे है कि लॉकडाउन में फंसे है उनके साथ 3 बच्चे है | उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | पैसे भी नहीं | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का मदद हो गया है अब खुश हैं और सीजीनेट के साथियों और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नम्बर@9822855437.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA GWALIOR IMPACT MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact: मदद नही मिलने से ग्रामीण दुखी थे, सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद मदद मिल गई...
ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी कला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार यादव (देवेन्द्र) बता रहे हैं कि सिरमौर विधानसभा के विधायक कोनी पंचायत में लोगो को सहायता दिये हैं, राशन वितरण किये हैं लेकिन उनके पंचायत फुलमजरा और सेमरा में राशन वितरण नहीं किये हैं, इसलिये वे नाराज थे फिर सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड किया और अपना दुःख व्यक्त करते हुये बताया कि हम भी उन्हें वोट देते हैं, विधायक हमारे लिये भी है, तो हमारे फूलमजारा और सेमरा पंचायत में भी सहायता दें, यह मदद नही मिलने से ग्रामीण दुखी थे लेकिन उन्हें उसके बाद अब मदद मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8469324728.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही होने से खाने-पीने में दिक्कत थी, जो सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मदद मिल गई है...
शिवरकर बस्ती, वागोली, पुणे, महाराष्ट्र से सचिन साह जी सेलर बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में हैं, उन्हें लॉकडाउन में खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, रिक्सा चलाने का काम करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के बाद उन्हें राहत राशन की मदद मिल गई है वे बहुत खुश हैं और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8806834557.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: राशन नही होने से खाने में दिक्कत हो रही थी लॉकडाउन में फंसे हैं, अब राशन मिल गया है...
गली न. 5, अपर इंजरा नगर, खड़के बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) से उषा जगेनन सिंदे बता रही है, घर में कमाने के लिये कोई नहीं है लॉकडाउन के कारण वे घर पर ही रहती हैं, काम नहीं कर पा रही हैं, जिससे घर में राशन की व्यवस्था नहीं हो पाती है, बच्चो के पालन पोषण में दिक्कत आ रही है, वे इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया |और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन की व्यवस्था अब हो गई है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8308083556.
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...
ग्राम-गीरगाँव महाराजपुरा, जिला-ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से पूजा माने बता रही हैं, उनके पति पुणे में काम करते हैं, उनके घर में राशन खत्म हो गया है, खाने की समस्या हो रही है, परिवार में 3 सदस्य है, राशन की समस्या हो रही थी, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन व्यवस्था हो गया वे सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7974544698.
