हम 4 लोग नोएडा सेक्टर 87 में फंसे हुए है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
मोहम्मद इरफ़ान बिहार के रहने वाले है, वे अभी नोएडा सेक्टर 87 फेस-2 नयागाँव में रहते है, 4 लोग है लॉकडाउन में फंसे है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | सलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नंबर@9315083470. (167259)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD IRFAN NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग रोज कमाकर खाने वाले है, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है, कृपया मदद करें...
गली नंबर 4 सेक्टर 87 नयागाँव गौतम बुद्ध नगर नोएडा से रीना [पत्नि दिनेश] बता रही है कि वे लो अपने परिवार के साथ 4 लोग रहते है उनके साथ 2 बच्चे भी है | मजदूरी करके रोज के कमाकर खाने वाले है लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने कि कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है वे लोग बहुत परेशान है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रही है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नंबर 7248781528 (167428)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP REENA SONG VICTIMS REGISTER
गुजरात से घर लौट तो आये हैं पर लॉकडाउन में घर में खाने की समस्या हो रही हैं, भूखे रह रहे हैं, मदद करे..
ग्राम-कुरमिला, पोस्ट-कोनी, थाना-अतरैला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं कि जो हमारे पास राशन था वह कल ख़तम हो गया है वे भूख से तड़प रहे हैं, वे गुजरात में काम करने गये थे, लॉकडाउन के कारण परेशान होकर गाँव आ गये, अब गाँव में खाने की समस्या से परेशान है, पहले घर आने के लिये परेशान थे, घर आ गये तो खाने के लिये परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों निवेदन कर रहे हैं कि खाने की व्यवस्था कर मदद करें : संपर्क नंबर@9558033040. (167482)
Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY BAHADUR YADAV
मैं झाड़ू पोछे का काम करती हूँ, लॉकडाउन में खाने पीने की बहुत समस्या हो रही हैं, मेरी मदद करें...
गली न 1, मकान नंबर WB-16, शकरपुर दिल्ली से अर्चना हलदर बता रही हैं, कि मैं झाड़ू पोछे का काम करती हूँ 2 माह से लॉकडाउन में फंसी हैं, उन्हें समस्या हो रही हैं, परिवार में 5 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण परिवार चलाने में दिक्कत होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि उनके नंबर पर संपर्क कर मदद करें : संपर्क नंबर@7428657916. (167479)
Posted on: May 16, 2020. Tags: ARCHANA HALDAR CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER
ये 14 लोग 6 दिन से लखनऊ से पैदल चल रहे हैं इन्हें कवर्धा छत्तीसगढ़ जाना है, कृपया मदद करें...
ग्राम-पोदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार की मुलाक़ात लखनऊ से पैदल और साइकिल के आ रहे लोगों से हुई है वे बता रहे हैं वे लोग पैदल और साईकिल से अपने घर कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, उनके साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, 6-7 दिन से सफ़र कर रहे हैं, दिन में एक में एक बार भोजन बनाते हैं तो खाते हैं, उनका कहना है सफ़र में हमें बहुत दिक्कत हो रही हैं, इसलिये हमें मदद किया जाये जिससे हम सुरक्षित घर पहुँच सकें : संपर्क नंबर@9044458982. आप सभी श्रोताओं से अनुरोध है कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 कलेक्टर कवर्धा@8462900200 से बात कर मदद पहुँचाने का प्रयास करें (167450)
