स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भुनी मेथी 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, तुलसी पत्ता 25 ग्राम लें, सभी को साफ कर चूर्ण बना लें, उसके बाद डेढ़ कप पानी में डालकर उबालें, जब एक कप पानी रह जाये तो उसमे गुड डालकर सुबह शाम सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
आवास के लिये आवेदन देते है लेकिन सही जानकारी नहीं मिल रही है...
ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से मुकुंद यादव बता रहे हैं, बलबीर यादव को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया है लेकिन विवाह नहीं हुआ है बोलकर वापस कर दिया गया है, उनका कहना है उन्हें योजना के संबंध में जानकारी नहीं दी जा रही है इसलिये वे सीजीनेट से साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें और आवास योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9532048465. सचिव@9956673230. (171272) (AR)
Posted on: Jul 13, 2020. Tags: GWALIOR MP MUKUND YADAV PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
धन धन बहिनी दरबार...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक सोहर गीत सुना रही हैं:
धन धन बहिनी दरबार-
कि धन धन संस्था हो-
उषा बहिनी आई बनके सहारा के-
घरवा उजागर कईगई हो-
तारीख रही है 7 कि दिन चार गजरा हो-
जगदीश भाई बनके सहारा आये-
घरवा उजागर कईगई हो... (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
नशा न करना मान लो कहना...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक गीत सुना रही हैं:
नशा न करना मान लो कहना-
दरदर ठोकर खाना-
दारू के पीछे भईया पागल फिरोगे-
तुम बाजार में रोयेंगे प्यारे बहिनी भईया-
नशा न करना मान लो कहना-
दरदर ठोकर खाना... (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP REWA SANGITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : खाता बंद हो गया था जिसके कारण दिक्कत हो रही थी, अब समस्या हल हो गयी है
ग्राम-चंदवार, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं, उनका खता बंद हो चुका था जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9179476356. (AR)
