कुसा लगेली आई तू सरगाना...गीत-

भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से तानिया मडावी एक मराठी गीत सुना रही हैं:
कुसा लगेली आई तू सरगाना-
कोण वागे मेने तूजा या बड़ा-
नौ महीने नौ दिन तक की-
वार खुसा तू तेरी-
संकट कुटला आने पतारा ला बांधे मेरी-
मानो को दानव को करे लड़ाई माला-
तुकडे तुकडे पातो तो मान पर कैला... (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SONG TANIYA MADAVI VICTIMS REGISTER

झोपड़ी बनाकर रहते हैं, आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गीता बता रही हैं, वे लॉकडाउन में फंसी थी, पैदल घर आये हैं, कुछ दूर तक साधन मिला था, लॉकडाउन के समय में शाशन जो 1000 रुपये दे रही थी उनके खाते में नहीं आया है, वो झोपड़ी बनाकर रहते हैं, रहने में दिक्कत हो रही है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9630794438. CEO@9407803480. (170337) (AR)

Posted on: Jul 17, 2020. Tags: AWAS GEETA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

बारिश में उगने वाली पिहरी की सब्जी खाने से परिवार के 4 सदस्य बीमार पड़े...

ग्राम-लुड़की टोला, ब्लाक-बजाक, थाना-गाड़ा सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं, पिहरी गाँव में उगने वाला एक प्रकार का मसरूम है जिसको खाने से एक परिवार के 4 सदस्य बीमार पाड़ गये, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाना पड़ा| वे बता रहे हैं इस तरह की चीजो को न खायें जिसकी जानकारी न हो, निवासी देवलाल बता रहे हैं कि लोगो ने पिहरी की सब्जी बनाकर खाया, जितने लोग खाये थे बीमार पड गये हैं और उनका ईलाज चल रहा है| (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: DINDORI INFORMATION MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

पालम गाँव की कहानी...गोंडी में-

ग्राम पंचायत-पालम, ब्लाक-लोहंदीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलायें अपने गाँव के बारे में बता रही हैं, पहले गाँव जंगलो से घिरा था, घर कम थे, सुविधायें नहीं थी, आने जाने के लिये रास्ते नहीं थे, साधन नहीं चलते थे, आज गाँव में सड़क बन गया है, गाड़ी चल रही हैं, जिससे वे आसानी से बाजार तक पहुच पाते हैं और चीजें बेचकर अपना जीवन यापन कर पाते हैं, गाँव स्कूल, आंगन बाड़ी बन चुका है, आबादी पहले से बहुत बढ़ चुकी है, गाँव पहले से काफी अच्छा हो चुका है| (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

बेल का उपयोग और महत्व...

सेतुगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बेल महत्व के बारे में बता रहे हैं, बेल का पूजा पाठ में विशेष महत्व हैं, इसका फल गर्मी को शांत करता है, इसका सेवन लाभकारी है, बेल के तीन पत्ती को शिव जी पर चढ़ाया जाता है, गर्मी के दिनों इसका शरबत बनाकर सेवन करना चाहिये| (AR)

Posted on: Jul 16, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKAT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »