जिंदगी के नइये ठिकाना ए मोर संगी...गीत-

ग्राम, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं :
माता पिता ने जनम दिया, गुरु ने दिया ज्ञान-
जिंदगी के नइये ठिकाना ए मोर संगी-
ए मोर भईया जिंदगी के नइये ठिकाना-
माटी के काया माटी के माया-
माटी मा मिल जाही-
हंसना रोना है ए भईया ये जिंदगी में...

Posted on: Aug 02, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA

मोर गाँव मा आके छांव, मोर अन्नपूर्णा के गाँव...गीत-

ग्राम-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर पीछे कोया ना-
गाँव बसे हे मोरे जंगल पहाड़ बीच-
जिला सूरजपुर प्रतापपुर ब्लाक ओ-
छत्तीसगढ़ के मै रह्वईया सूरजपुर के ओ-
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर अन्नपूर्णा के गाँव...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA

वर्ष 2018 में राशन कार्ड में जारी हुआ था, लेकिन आज तक नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-खजुहा कला, तहसील-जुड़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं| उनका BPL राशन कार्ड सन 2018 में जारी किया गया था| लेकिन राशन कार्ड आज तक नहीं मिला| जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड दिलाने में मदद करें : कलेक्टर कार्यालय@07662241633, कमिश्नर@07662241888. विजय कुमार कुसवाहा@7024467792.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA

सौ बात रहने अटरिया सपन देख...बघेली लोक गीत-

ग्राम-खजुहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार कुसवाहा जो आँखों से देख नहीं सकते एक बघेली लोक गीत सुना रहे हैं :
सौ बात रहने अटरिया सपन देख-
देखूं सपन के, देखूं हो-
बबुवा सपने है बाकी-
बतावे सपनवा सुंदर सपनवा-
सुन्दर हो...

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSWAHA

बीजा पंडुम आदिवासियों का पारंपरिक त्योहार है, ये गर्मी के समय मनाया जाता है-

ग्राम-एर्राबोर, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से विजय अपने गांव में मनाये जा रहे बीजा पंडुम त्योहार के बारे में बता रहे हैं| बीजा पंडुम त्यौहार को बीज का त्योहार बोलते हैं| ये त्योहार गर्मी के समय मनाया जाता है| त्योहार में वाद्य यंत्र का उपयोग करते हैं| जिससे पूजा के समय आवाज निकाला जाता है| उस यंत्र को भैसाड़ी कहा जाता है| उस समय हल्ला करते हैं| अपने देवी देवतओं के पास जाते हैं| हाथ में चावल और पानी लेकर, सभी मिलकर भोजन बनाते और खाते हैं|

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM FESTIVAL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER VIJAY

« View Newer Reports

View Older Reports »