कांदा नाम की दवा से टूटी हड्डी का इलाज करते हैं पुडिया वट्टी...
ग्राम पंचायत-नागलगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पुदीया वट्टी हड्डी टूट जाने पर दवा देते हैं, इसके लिये कांदा का उपयोग करते हैं, जिसे वे दवाई बोलते हैं, कांदा के साथ और भी कई चीजें मिलाते हैं ये दावा जानवरों के लिये है, अभी तक वे लगभग 25 जानवरों का ईलाज कर लाभ पंहुचा चुके हैं|
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
कोसा नोने नो नानो नानो...गोंडी गीत-
ग्राम-कोसागुडा, पंचायत-नागलगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पंडो मंजी, पंडो दूले, मडकाम देव एक गीत सुना रहे हैं:
कोसा नोने नो नानो नानो-
ओ वईते रति नो रेंदे वती-
लेरे वती नो-
याला वोनिने येले वती नो-
नाके नानो-
कोसा नोने नो नानो नानो...
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO GONDI SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
आंगनवाड़ी भवन में हैण्डपंप नहीं होने से पानी के लिये बाहर जाना पड़ता है...
ग्राम-कोसागुडा, पंचायत-नागलगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) के स्कूल पारा में आंगनवाड़ी है वहां पर हैण्डपंप नहीं लगा है जिसके कारण बच्चो को बाहर पानी के लिये जाना पड़ता है, पारा निवासी पांडो रंगा, पांडो दूला, कोराम रामा, मडकाम कमलेश, मडकाम गंगा, मडकाम बंजित बता रहे हैं, उन्होंने बोरिंग के लिये सरपंच सचिव के पास आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो पा रहा हैं उनका कहना बोरिंग हो जाने से पानी की समस्या हल हो जायेगी बच्चो को बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9407717097, ब्लाक CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002. संपर्क नंबर@7805866082.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार और दर्द का ईलाज वनों से प्राप्त जड़ी से...
ग्राम-कोसागुडा, पंचायत-नागलगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पंडो देवा बता रहे हैं वे वैद्य है, अपने इलाके में लोगो के बुखार और शरीर में होने वाले दर्द का उपचार करते हैं, वे वनों से प्राप्त जड़ी से बीमारी का ईलाज करते हैं, इसके बदले में किसी से कुछ मंगाते नहीं हैं, लोग अपनी इच्छा जो देते है वही लेते हैं, ये एक सेवा है जो वे कर रहे हैं, औषधि वे गर्मी के दिनों में वनों से इकट्ठा करते हैं| आज भी पांडो देवा दवा देते हैं : संपर्क नंबर@9424176944.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HEALTH KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-पेंदाकुर्ती, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कवासी हिडमा बता रहे हैं उनके गाँव में रोड नहीं बना है, जिससे स्कूल, हास्पिटल, काम के लिये आने जाने में दिक्कत होती है, गाँव में लगभग 30 घर है पेंदाकुर्ती से सुमेर पारा तक 500 मीटर की दूरी है वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7879114414, कलेक्टर@7864284002, कोंटा CEO@9424270014, संपर्क नंबर/ मडकाम अर्रा@9391268705.
