आंगनवाड़ी भवन में हैण्डपंप नहीं होने से पानी के लिये बाहर जाना पड़ता है...
ग्राम-कोसागुडा, पंचायत-नागलगुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) के स्कूल पारा में आंगनवाड़ी है वहां पर हैण्डपंप नहीं लगा है जिसके कारण बच्चो को बाहर पानी के लिये जाना पड़ता है, पारा निवासी पांडो रंगा, पांडो दूला, कोराम रामा, मडकाम कमलेश, मडकाम गंगा, मडकाम बंजित बता रहे हैं, उन्होंने बोरिंग के लिये सरपंच सचिव के पास आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो पा रहा हैं उनका कहना बोरिंग हो जाने से पानी की समस्या हल हो जायेगी बच्चो को बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9407717097, ब्लाक CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002. संपर्क नंबर@7805866082.
