आवास और शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-धुम्मा, पोस्ट-बघहऊँ, तहसील-सिरमौर, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अस्वनी कुमार पटेल पिता भगवानदीन पटेल बता रहे हैं कि उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं
और शौचालय भी नहीं बना है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9098148101. सरपंच@9893611014. (165467)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: ASHWANI KUMAR PATEL MP PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

2 माह से पेंशन नहीं मिल रहा है आवेदन पर कारवाही नहीं हो रही है...

ग्राम-कुसपरी, ब्लाक-चोरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से श्याम बहादुर पटेल पिता समयलाल पटेल बता रहे हैं वे आँखों से देख नहीं सकते हैं, उन्हें विकलांगता पेशन मिलता था, लेकिन 2 माह से बंद हो गया है, उन्होंने दोबारा शुरू कराने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9752254932. सेकेट्री@9584984653. (165462)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MP PENSION PROBLEM SHYAM BAHADUR PATEL SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

खाने की समस्या है, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-इटाहा, विकासखण्ड-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण वे घर से बाहर नहीं जा पाते हैं, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, रासन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, इस संबंध में सरपंच सचिव से बात करने पर वे ध्यान नहीं देते हैं, राशन देने से माना कर दे रहे हैं इसलिये सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे खाने की समस्या न हो|
सेकेट्री@9009784484. संपर्क नंबर@7757084225. (165238)

Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड निरत हो चुका है, राशन नहीं मिलता है, राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-इटहा, थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, उनका कहना है लॉक डाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, इसलिये वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7757084225.

Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA MP PDS PROBLEM SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER

पूर्व सचिव द्वारा भूमि का फर्जी पट्टा बनाकर परेशान किया जा रहा है...कृपया मदद करें-

ग्राम-जमुनिहा नंबर 2, पोस्ट-धनहा, तहसील-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार दास बता रहे हैं वे गांव के चारागाह भूमि नंबर 553 पर घर बनाकर दादा परदादा के समय से निवास कर रहे हैं, जिसका भूमि पट्टा सन 2001 में पूर्व सचिव राजकुमार बघेल द्वारा फर्जी तरीके से बनवा लिया गया है और उन्हें परेशान किया जा रहा है, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9424763833, नायब तहसीलदार@9074450124. संपर्क नंबर@9755835791.

Posted on: Dec 18, 2019. Tags: MP PROBLEM RAJESH KUMAR DAS SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »