हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे ...कविता

ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से एवडी साहू एक कविता सुना रही है:
हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे-
इन खेतों में घन घडाते षेस रहेंगे-
जीवन बीते प्यास बुझाते-
माटी को हम मधु मस्त बनाते-
स्याम बदरिया के लहरते खेत रहेंगे CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: AEVDI SAHU HINDI KAVITA NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें...

ग्राम-बोड़तरा,जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) निवासी रविन्द्र कुमार कीर्तन लाल साहू समीपनगर,तहसील- कोतमा ,जिला-अनुपपुर(मध्यप्रदेश) में मार्च से लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए है एवं अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | वह एक गरीब परिवार में ठहरे हुए हैं, परिवार के दोनों सदस्यों को दिखाई नहीं देता है | लॉकडाउन की वजह से राशन की समस्या से झुझना पड रहा है | उन्हें शुरुवात में 20 किलो चावल दिया गया था लेकिन वह भी ख़त्म हो गया है और दुबारा मदद नहीं की गई है |वह जिले के कलेक्टर एवं सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,कृपया मदद करें : संपर्क नम्बर रविन्द्र कुमार@6269358757. (168018)

Posted on: May 30, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAANJGIEER CHAPA CG KIRTAN LAL SAHU RAVINDRA KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये आवेदन करते हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है...

ग्राम पंचायत-पथरिया, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अजय कुमार साहू बता रहे हैं कि उनको राशन की समस्या हो रही है, उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको 5 किलो राशन मिला था उसके बाद राशन नहीं मिला है, अधिकारियों के पास आवेदन करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, अभी उन्हें राशन के लिये समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8462848302. (168542)

Posted on: May 26, 2020. Tags: AJAY SAHU ANUPPUR CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER

नागपुर में लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, रहने खाने की समस्या है, घर पहुंचवाने में मदद करें...

जूना बगर गंज, गंगा बाई घाट चौक, हनुमान मंदिर के पास, थाना-नंदनवन, नागपुर, पिन कोड – 440008 (महाराष्ट्र) से संजय साहू बता रहे हैं, वे रीवा जिले, मध्यप्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, नागपुर में जो काम करते थे वह काम बंद हो गया है, परिवार के साथ रहते हैं, 4 सदस्य हैं, काम बंद होने से खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे अपने गाँव जाना चाहते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, अधिकारियों से संपर्क कर घर पहुंचवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9529265032. (166883)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NAGPUR SANJAY SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Impact: लॉकडाउन का पालन कर रहे थे, राशन नहीं मिल रहा था, अब मिल गया है...

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मढियायाव थाना, यादव चौराहा के पास रहने वाले सुखीराम साहू बता रहे हैं वे छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा जिले के कटई गाँव के निवासी हैं और वे लखनऊ काम करने के लिये अपने परिवार के साथ गये थे, कुल 10 लोग हैं, उनका कहना है कि लॉक डाउन के कारण फंस गये थे, पास में जो खाने को था उसका उपयोग हो चुका था, चीजे महँगी हो चुकी थी और घर से बाहर नहीं जा सकते थे |एसी स्थिति में खाने की समस्या हो रही थी,
तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद समस्या का समाधान हो गया है, वे खुश हैं, सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9713589789, 9285337923.

Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY LUCKNOW SONG SUKHIRAM SAHU UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »