Bultoo( Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages: 22nd May 2017...
Today Saggan Shah Markam and Sumanlata Achala are presenting a Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi languages in this latest edition of Bultoo radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: May 22, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SUMANLATA ACHALA
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जड़ी बूटी से पेशाब में जलन का उपचार -
ग्राम व पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज आप सभी को जड़ी बूटी उपचार से पेशाब में जलन, धात जाना, पीला पेशाब आदि समस्या का निदान बता रहे हैं जो समस्या अक्सर गर्मी के समय अधिक होती है : सुवरकन्द जो मध्य भारत के जंगल इलाकों सभी जगह पाया जाता है उसे हम क्षेत्रीय भाषा में गंगुरवा भी कहते है उसकी 4- 5 जड़ निकाल ले और उनको धोकर पीस ले. पीसने के बाद उसमे 2 कस्तूरी गोली मिलाकर जड़ के साथ अच्छा सा मिश्रण कर ले उसके बाद घोल बनाकर प्रतिदिन 1 ग्लास पीने से निश्चित रूप से पेशाब में इन्फेक्शन, जलन पीलापन आदि में लाभ मिलेगा। सग्गन शाह मरकाम@9479003194
Posted on: May 21, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
आया जेठ आषाढ़ महीना, जेठ में टप-टप टपके पसीना...स्वास्थ्य पर गीत
ग्राम पोस्ट-अंजनी, विकासखण्ड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन शाह मरकाम बता रहे है कि जेठ के बाद आषाढ महीना आता है जिसमे असंख्य बीमारियाँ होती है इसी को लेकर गीत के माध्यम से बचने के उपाय बता रहे है :
आया जेठ आषाढ़ मही ना, जेठ में टप-टप टपके पसीना-
जेठ में टप,टप चुहे पसीना, घटने लगे शरीर का पानी-
व्याकुल घाम से होई जिन्दगानी, आने लगिस बारिस रे भय्या-
इथे, उथे,काम बुथा ता ता थय्या, पहली बारिस हो गई भय्या-
गड्डा में पानी भर गई तल्ल्या, इनमे मच्छर जीवे जागे-
मच्छर दानी उपयोग करो जी...
Posted on: May 16, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : डायरिया या दस्त का घरेलू उपचार -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम जानकारी दे रहे हैं कि वर्षा ऋतु में तालाब, नदी व कुओं का पानी गन्दा हो जाता है जिसे छानकर पीना चाहिए अन्यथा गन्दा पानी पीने से डायरिया या दस्त शुरू हो जाते हैं यदि दस्त हो जाए तो जंगल में पाई जाने वाली बेलकार जड़ी जिसकी पत्तियां हरी एवं गोल होती है. बेलाकार जड़ी को पाढन जड़ भी बोलते है | उसके जड़ को खोदकर निकाल ले और उसकी जड़ी 10 से 15 इंच लम्बी होती है उस जड़ को निकालकर धोले, धोने के पश्चात् उस जड़ को रोजाना खाली पेट जब तक दस्त ठीक न हो जाये तब तक खाए | उसकी जड़ कडवी होती है | उसके जड़ को खाने से डायरिया या दस्त ठीक हो जाता है | मरकाम@9479003194
Posted on: May 15, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARAKAM SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : आंवले के औषधीय गुण -
ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) सग्गन शाह मरकाम के साथ हैं कन्हैयालाल केवट जो कब्ज, कमजोरी, आँखों की रौशनी बढाने में आंवले का उपयोग बता रहे हैं जिसे लोग अचार या मुरब्बा बनाकर भी खाते हैं. वे बता रहे हैं कि आंवले को लेकर पानी में उबाले और उबालने के पश्चात् गुठली निकाल दें और निकालने के बाद धूप में तब तक सुखाएं जब तक कि अच्छी तरह से न सूख जाए इसके बाद सिलबट्टे में अच्छी तरह पीस ले साफ़ डिब्बे में रख ले और प्रातः खाली पेट खाएं और उसके बाद पानी पीएं जिससे पाचन क्रिया ठीक होगी, कमजोरी दूर होगी और आँख की रोशनी और दिमाग की ताकत बढ़ेगी।अधिक जानकारी के लिए संपर्क कन्हैयालाल केवट@8225027272.
