आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : जड़ी बूटी से पेशाब में जलन का उपचार -
ग्राम व पोस्ट-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से वैद्य सग्गन शाह मरकाम आज आप सभी को जड़ी बूटी उपचार से पेशाब में जलन, धात जाना, पीला पेशाब आदि समस्या का निदान बता रहे हैं जो समस्या अक्सर गर्मी के समय अधिक होती है : सुवरकन्द जो मध्य भारत के जंगल इलाकों सभी जगह पाया जाता है उसे हम क्षेत्रीय भाषा में गंगुरवा भी कहते है उसकी 4- 5 जड़ निकाल ले और उनको धोकर पीस ले. पीसने के बाद उसमे 2 कस्तूरी गोली मिलाकर जड़ के साथ अच्छा सा मिश्रण कर ले उसके बाद घोल बनाकर प्रतिदिन 1 ग्लास पीने से निश्चित रूप से पेशाब में इन्फेक्शन, जलन पीलापन आदि में लाभ मिलेगा। सग्गन शाह मरकाम@9479003194
