भूखे-मजदूर-किसानों के लिए, वीर नारायण सिंह ने अपना खून बहाया था...कविता

भागीरथी वर्मा, रायपुर, छतीसगढ़ से हैं. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभी हाल ही में वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस मनाया गया है. उसी सन्दर्भ में एक कविता का प्रस्तुत कर रहे हैं:
छतीसगढ़ के सोनाखान में, इंक़लाब का बिगुल बजाया था
भूखे-मजदूर-किसानों के लिए, वीर नारायण सिंह ने अपना खून बहाया था
सन 1856 के अकाल में
भूख से बिलखते, गरीब-किसानों के जीवन की रक्षा में
अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष चलाया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
सोये हुए आदिवासियों को, उस वीर ने जगाया था
बेईमानों को ललकारा था
ऐ लुटेरे ! तू खाली हाथ आया है, अब खाली हाथ ही जाएगा
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
जन आंदोलन देखकर, मक्कारों ने घबराया था
राजद्रोही बनाकर उस वीर को, जेल में ठूंसवाया था
जल्लाद अंग्रेज ने भी उस वीर के साथ, कैसा दुर्व्यवहार रचाया था
बीसों नाख़ून खींचकर, उँगलियों को लहू-लुहान बनाया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...
10-दिसंबर-1857 का, वह मनहूस दिन भी आया था
देश के गद्दारों ने जयस्तंभ चौक पे, उस वीर को फांसी पर लटकाया था
उस वीर के शहीद होने से, छत्तीसगढ़ के धरती में मातम सा पसराया था
छतीसगढ़ के सोनाखान में...

Posted on: Aug 12, 2021. Tags: BHAGIRTHI WARMA CG POEM RAIPUR

निरंकुश सत्ता से विपक्ष डरे सहमे हुए रहती है...कविता-

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा एक निरंकुश के ऊपर कविता सुना रहे हैं:
निरंकुश सत्ता से विपक्ष डरे सहमे हुए रहती है-
कहीं विरोध करने पर हमारे सम्पति बुलडोजर ना चलावे-
इसलिए सत्ता के साथ कदम ताल मिलाने लगी है-
मीडिया भी तंत्र का डफली बजाने लगी शिक्षा का नाम मत लो-
जनता अनपढ़ गवार रहे भूखे पेट सोने तयार रहे
आवाज भी ना उठा सके इसलिए स्कूल कॉलेज बंद रखेगी-
निरंकुश सत्ता से विपक्ष डरे सहमे हुए रहती है...

Posted on: Jul 28, 2021. Tags: BHAGIRTHI WARMA CG POEM RAIPUR

स्वास्थ्य स्वर : संधि सूल या जोड़ो में दर्द का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी संधि सूल या जोड़ो में दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jun 18, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR

सुधा भारद्वाज कौन है...कविता

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
सुधा भारद्वाज कौन है सुधा हमारा आदर्श-
हमारा वकील है सुधा हमारा हौसला-
हमारा हिम्मत है मजदूर किसान-
आदिवासियों का नेतृत है-
सुधा भारद्वाज कौन है सुधा युवा-
महिला सेयान की ताकत है बीमार असहाय मानसिक विकलांगता प्रेरणा...(AR)

Posted on: Jun 14, 2021. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG POEM RAIPUR

स्वास्थ्य स्वर : हाइपो थायराइट का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार , रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी हाइपो थायराइट का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के में बारे जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@7879751110 . (AR)

Posted on: Jun 14, 2021. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »