टूट जाती है चट्टान हाँथोड़े की मार से...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
टूट जाती है चट्टान हाँथोड़े की मार से-
कट जाती है वृक्ष कुल्हाड़ी की वार से-
जम जाती हैं नदियाँ पानी की धार से-
झुक जाती हैं डालियाँ कोड़ो की भार से-
मिट जाती है तन महामारी बीमार से...(AR)

Posted on: May 30, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH

सिल लोढ़ा कनकी कोढ़ा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं जो शंभू शर्मा की कविता है, कविता का शीर्षक है, ” सिल लोढ़ा कनकी कोढ़ा ” | अपने गीत संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं |

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH

जागो मोहन प्यारे संवारी सूरत मोरी मन भावे...भैरव राग-

ग्राम-गोरबहरी , जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार एक भैरव राग सुना रहे हैं:
जागो मोहन प्यारे संवारी सूरत मोरी मन भावे-
सुंदर लाल हमारे जागो मोहन प्यारे-
रात समय उठी भानू उदय भय-
ग्वाल बाल सब भूपते ठाढ़े-
दर्शन के सब भूखे प्यासे-
उठियो नंदकिशोरे जागो मोहन प्यारे...(AR)

Posted on: May 28, 2021. Tags: CG RAIGARH SONG TRILOKI SIDAR

दूर है किनारा गहरी नदी की धारा...गीत

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
दूर है किनारा गहरी नदी की धारा-
कैसे जाओं रे नईयां कैसे जाओं रे-
आया है पहाडा नईयां कैसे जाओं रे-
दूर है किनारा गहरी नदी की धारा...(AR)

Posted on: May 26, 2021. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिये मदद करें...

ग्राम पंचायत-विजय नगर, थाना-कापू, विकासखण्ड-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से जगजीवन दास महंत बता रहे हैं, राशन कार्ड में अपने बच्चे सुजाता दास का नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है, राशन कार्ड क्रमांक 223865304218 हैं| जगजीवन दास सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर कार्ड में नाम जोड़वाने के लिये सहयोग करें: सरपंच@9131642902. संपर्क नंबर@8223991578. (188266)

Posted on: May 19, 2021. Tags: CG JAGJIWAN DAS PDS RAIGARH

« View Newer Reports

View Older Reports »