स्वास्थ्य स्वर : हाईराइट आईपोथर्ड का घरेलू उपचार-

प्रयाग-विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी हाईराइट आईपोथर्ड का घरेलू उपचार बता रहें है, असगंध चूर्ण 150 ग्राम, मुलेठी चूर्ण 150 ग्राम, इन सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बनायें और सुरक्षित रखें, 1 चम्मच चूर्ण खाना खानें के बाद दिन में 2 बात गुनगुनें पानी के साथ उपयोग करें से लाभ हो सकता है| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, मैदा, शक्कर नमक का सेवन कम करें. नशा न करे. अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: CG DEPARTMENT RAIPUR

कई सिल टूट गये कई बिल खराब...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता
सुना रहे हैं:
कई सिल टूट गये कई बिल खराब-
जब से उद्योगपति सब कुछ हुआ बर्बाद-
माँ बहन बिक गये हरियाली हुयी बिनास-
गांव-गांव उजड़ गया उद्योगपति का हुआ राज-
कई सिल टूट गये कई बिल खराब...

Posted on: Jun 08, 2022. Tags: CG POEM RAIGDH

सेनाओ का यहोवा हमारे संग संग है...मसीह गीत-

ग्राम-जलपुर, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ से दीनानाथ पटेल यीशु मसीह गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग संग है-
याहो का परमेश्वर हमारा ऊँचा घर हैं-
जिसने आकाश बनाया-
जिसने पृथ्वी को बनायी-
वो सर्वशक्तिमान प्रभू है-
वो यहोवा हमारे संग संग है...

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DINANATH PATEL MASIH GEET RAIGARH

स्वास्थ्य स्वर : प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का घरेलू उपचार बता रहें है, सौट 100 ग्राम, तुलसी की पत्ती 100 ग्राम, त्रिफला 100 ग्राम, पिपली 30 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, गिलोय 100 ग्राम, अडूसा पत्ती 100 ग्राम, इस सबको कूट पिस कर चूर्ण बना ले, 1 चम्मच चूर्ण 1 गिलास पानी में उबाले जब 1 कप बच जाए तो उसे दिन में दो बार सुबह शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: CG DIPARMENT HELTH RAIPUR

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन-

तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता मकर संक्रांति के अवसर पर एक भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओ में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गले में सर्पो की माला है-
बाबा जी के हांथो में डमरू और त्रिसूल-
भोले बाबा भोले बाबा-बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »