कुआँ निर्माण का पैसा नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंहराम वैको बता रहे हैं उनके नाम से कुआँ निर्माण हुआ था उसका एक क़िस्त का पैसा नहीं मिला है| नहीं मिलने के कारण लोगों को मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं| इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में शिकायत कियें थे, लेकिन अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजिनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दिए गए नंबर पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9407713086, सरपंच@8103465360, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Nov 22, 2021. Tags: BALSINGHRAM VAIKO BASTANAR BASTAR CG KORANGALI PAYMENT PROBLEM

मनरेगा में काम किये थे लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है...

ग्राम पंचायत-फूलदेव, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी रतिराम मनरेगा में 15 दिन काम किये थे लेकिन उनका पैसा नहीं मिला है| सरपंच सचिव का कहना है पैसा आ गया है लेकिन खाता चेक कराने पर जानकारी मिलती है पैसा नहीं आया है| रामनरेश, पोनलजीत, नत्थूलाल के अलावा कई नाम शामिल हैं जिनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067861547. कलेक्टर@7662241635. सचिव@9340456243.

Posted on: Oct 25, 2021. Tags: MP PAYMENT PROBLEM RAKAILAS KOL TYOTHAR

2 साल पहले कुआ निर्माण में काम किये थे, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रुकमी, मंगल दाई, पार्वती और सुंदरी बता रहे हैं, 2 साल पहले उन्होंने रोजगार गारंटी में कुआ निर्माण का काम किया था जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, मंगल दाई 4 सप्ताह, पार्वती 7 सप्ताह काम किये थे, सभी लोगो ने मिलकर काम किया था, उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया था लेकिन उनको पैसा नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: CEO@9406016702, कलेक्टर@8458956694. सचिव@7805894061. संपर्क नंबर / सीला मंडावी@9407976015.

Posted on: Oct 23, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RUKAMI WAGE PAYMENT

हम लोग नाली निर्माण में काम किये थे, जिसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, मजदूरी दिलवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से शालिक कुंवर जो बता रहे है कि मनरेगा के तहत नाली निर्माण में काम किये थे, जो जनवरी,फरवरी,में काम करवाया गया था, 25 लोग काम किये थे,एक सप्ताह का मिला 18 दिन का मजदूरी बाकि है रोजगार सहायक को बताये मिल जायेगा बोले,अभी तक नही मिली,सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है : सरपंच@9301714816, सचिव @9406109008 संपर्क@7999817108, कलेक्टर@8488956694, CEO@9406016762, जिला पंचायत@9004037600.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA SHALIK KUNWAR WAGE PAYMENT

50 लोगों का मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से बालसिंघराम बता रहे हैं कि उनके गांव से लगभग 50 मजदूरों ने पंचायत के द्वारा हो रहे डबरी निर्माण में एक महीना काम किया था। सभी की हाजिरी भी जमा कर चुके हैं पर अभी तक पूरा भुगतान नहीं हुआ है। कुल मजदूरी रु.2 लाख मिलना था लेकिन केवल रु.1 लाख मिला है। सीजीनेट साथियों से निवेदन है कि इनकी मजदूरी दिलाने में मदद करें@ सरपंच@8103465360,संपर्क@9407713086,कलेक्टर@9488956694, CEO@9406016762.

Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BALSHINGRAM BASTANAR BASTAR CG PAYMENT PROBLEM WAGE

« View Newer Reports

View Older Reports »