Scholarship news in Gondi language: 10th July 2018...

1.राष्ट्रीय स्तर-
छात्रवृत्ति सीएसआरआई पोस्ट डोक्टोरल फैलोशिप 2018-
2.राष्ट्रीय स्तर-
छात्रवृत्ति फुलब्राइट कलाम क्लाइमेट फैलोशिप 2019-20-
3.राष्ट्रीय स्तर-
छात्रवृत्ति विद्यासारथी-एसएनएल बेअरिंग स्कॉलरशिप 2018-

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: GONDI NEWS SANOTI KAWDE SCHOLARSHIP

Today's news from newspapers in Gondi : 10th July 2018...

1.छत्तीसगढ़ के कांकेर में माओवादियों ने हिंसा की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. माओवादियों ने पखांजुर क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं|
2.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यातायात विभाग एक बार फिर सख्ती करने वाला है. दरअसल बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ये पूरी कवायद की जा रही है|
3.छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने लोरमी-पंडरिया रेल लाइन मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. भूपेश बघेल का आरोप है कि लोरमी-पंडरिया रेल लाइन के साथ एक निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकर ने छेड़खानी की है|
4.छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सोमवार को सूरजपुर के केरता पहुंचे. यहां भतीजे पर दुष्कर्म के आरोप के मामले को लेकर गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने न्यूज 18 से चर्चा की|
5.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के नव नियुक्त चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को अपना पद्भार ग्रहण किया. सीजे त्रिपाठी ने बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपनी पहली सुनवाई में ही याचिकाकर्ता को बड़ी राहत दी|

Posted on: Jul 10, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

Today's news from newspapers in Gondi : 9th July 2018

1.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली है|
2.छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक शपथ उनका छत्तीसगढ़ के प्रति भी. वो जो भी करेंगे छत्तीसगढ़ के हित में करेंगे |
3.नक्सलियो की कोंटा एरिया कमेटी ने चेतावनी पत्र के नाम पर एक पर्चा जारी किया है। इसमें नक्सलियो ने निर्दोष ग्रामीणों को थाने एवं कैम्पों मे बुला कर ज़बरन आत्मसमर्पण करवाने का आरोप लगाया है।
4.रायगढ़। स्कूल जा रही एक 12वीं की छात्रा के चेहरे पर 2 बाइक सवार एसिड फेंक कर फरार हो गए। घटना में लड़की के चेहरे का कुछ हिस्सा गला झुलस गया है।
5.रायपुर। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है।

Posted on: Jul 09, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE

Today's news from newspapers in Gondi : 8th July 2018 -

1.छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव रखा। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस से धनेंद्र साहू ने कमान संभाली।
2.रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू विमान सेवा पर बाधित हुई है। रायपुर से जगदलपुर तक चलने वाली विमान सेवा को फिलहाल 21 जुलाई तक स्थगित रखा गया है। बताया जा रहा है कि 9 जुलाई से विमान सेवा बाधित रहेगी।
3.रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के रुप में धान की बाली या हल और ट्रैक्टर की मांग निर्वाचन आयोग से की है।
4.छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से बड़ी खबर है. दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है|
5.कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिवलामारी और मर्रापाई में पुलिस जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में जुटे हैं। बारिश के कारण इन इलाकों पर जाना दूभर हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Posted on: Jul 08, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

Today's news from newspapers in Gondi : 7th July 2018 -

1.छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथ दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. सदन में कार्यवाही के दौरान गरियाबंद के सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से हो रही मौतों का मामला गरमा गया. सुपेबेड़ा में मौतों को लेकर विपक्ष ने सरकार को तेवर दिखाए|
2.छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है. इसी बीच बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की है|
3.छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 14 मई से 14 जून तक निकाली गई विकास यात्रा का भाजपाईकरण करने का आरोप लगा है. इसको लेकर हाई कोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर की गई है. दायर याचिका पर गुरुवार को सनुवाई हुई.
4.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट से चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन की विदाई गुरुवार को हो गई. हाई कोर्ट के जजों ने चीफ जस्टिस राधाकृष्णन को विदाई दी. विदाई कार्यक्रम के बाद बकायदा फोटो सेशन भी किया गया
5.छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले से सिहावा जाने वाली रोड पर एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. जवान का नाम वेद प्रकाश निषाद है, जो सीआरपीएफ के 187 बटालियन का जवान है.

Posted on: Jul 07, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE

« View Newer Reports

View Older Reports »