Today's news from newspapers in Gondi : 8th July 2018 -
1.छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव रखा। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस से धनेंद्र साहू ने कमान संभाली।
2.रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू विमान सेवा पर बाधित हुई है। रायपुर से जगदलपुर तक चलने वाली विमान सेवा को फिलहाल 21 जुलाई तक स्थगित रखा गया है। बताया जा रहा है कि 9 जुलाई से विमान सेवा बाधित रहेगी।
3.रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के रुप में धान की बाली या हल और ट्रैक्टर की मांग निर्वाचन आयोग से की है।
4.छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से बड़ी खबर है. दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है|
5.कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिवलामारी और मर्रापाई में पुलिस जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में जुटे हैं। बारिश के कारण इन इलाकों पर जाना दूभर हो जाता है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
