बच्चो से कचरा साफ़ कराते पाये गये शिक्षक...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| भ्रमण दौरान उन्होंने पाया कि प्राथमिक पाठशाला छपरा में बच्चो से कचरा साफ़ कराने का काम कराया जा रहा था| जिस पर उन्होंने आपत्ति जाहिर किया| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| बच्चो से काम न कराया जाये बल्कि शिक्षा दिया जाये, पढाया जाये| जिसके लिये बच्चो को विद्यालय भेजा जाता है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर इस पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200, संपर्क नंबर@9617652699.
Posted on: Aug 26, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
सडक नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-आसिरगुडा, पंचायत-इंजरम, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से आसु राजू बता रहे है| हमारे गाँव में अभी तक रोड नहीं है| जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : CEO@9494120780. मुचाकी गंगा@9406437187.
Posted on: Aug 26, 2019. Tags: ASHU RAJU CG PROBLEM SUKAMA
भूमि पट्टा के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, अधिकारियों ध्यान नहीं देते....मदद की अपील-
ग्राम-ओडडुगूडेम, पंचायत-उप्पुसाका, तहसील-बुरगमपहाड़, जिला-भद्रादी कोठागुड़ेम (तेलंगाना) से बोल्लि क्रिष्णमूर्ति बता रहे हैं| वे लोग गाँव में कई साल से निवास कर रहे हैं| गाँव में 40 घर है| और किसी के पास भूमि पट्टा नहीं है| निवासी भूमि पट्टा के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दे चुके हैं| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे परेशान होकर सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978. बोल्लि क्रिष्णमूर्ति@9849890494.
Posted on: Aug 25, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA
जमीन पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं देते....मदद की अपील-
ग्राम-जिन्नेगट्टा, पंचायत-उप्पुसाका, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से ताटि धान्येलु बता रहे हैं| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे है| लेकिन जमीन का पट्टा नहीं मिला है| हमारे गाँव में एक एक आदमी के पास 2,3 एकड़ जमीन है| पट्टा के लिए कलेक्टर, पी.ओ के पास आवेदन पत्र देते हैं| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978, भद्राचलम PO@9490157005. ताटि धान्येलु@9704661825.
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA
भूमि पट्टा के लिए आवेदन देते है, कारवाही नहीं होती...
ग्राम-रेगुलाचेरुव, पंचायत-अम्रवारम, तहसील-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्र प्रदेश) से मडकम बोज्जि बता रहे हैं| वे सालों से वहां पर निवास कर रहे हैं| लेकिन अभी तक भूमि का पट्टा नहीं मिला है| गाँव में 45 घर हैं| जमीन पट्टा के लिए तहसीलदार के पास आवेदन पत्र दिये थे| लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथी साथियों से अपील कर रहे हैं| इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9849825544. मडकम बोज्जि@9492632205.
