मै पढ़ाई के अलावा, फुटबाल, क्रिकेट मैच खेलने में भाग लेता हूँ-

हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बिपिन कुमार रज्जाक बता रहे हैं कि ये ग्राम-सिल्फिली ब्लॉक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर के रहने वाले हैं अभी ये शासकिय उच्च माध्यमिक पाठशाला करसी में 11वी कक्षा में पढ़ाई कर कहे है पढ़-लिखाकर आप लोग के आशिर्वाद से आगे IPS बनने के बारे में सोच रहे हैं इसके अलावा खेल में भी रूचि लगाते हैं सबसे ज्यादा फुटबाल खेलते हैं और क्रिकेट मैच इनलोगों का ग्यारह खिलाडियों का टीम है सभी लोग मिलकर खेलते हैं अभी स्कूल में ही खेलते बाहर के तैयारी कर रहे हैं और खेलने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है:संपर्क नम्बर @9165905655 CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BIPINKUMAR RAJJAK EDUCATION PRTAPPUR SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

खेती के समय खेती का काम करते हैं बाकि समय कपड़ा सिलाई करते हैं...

घोड़ागाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मिसाडूराम बता रहे हैं कि वे सिलाई का काम करते हैं, 8 वर्ष से ये काम कर रहे हैं, इसी से उनका घर का खर्च चलता है, खेती के समय में खेती का काम करते हैं, एक दिन में 2 सेट कपड़ा बनाते हैं, इस काम से घर चलता है, खेती से सालभर के लिये उपज मिल जाता है, इस तरह से वे अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं|

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAJWANTIN MANDAVI SONG STORY VICTIMS REGISTER

छूट गया घर सोने का...कविता-

ग्राम-खुटैनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रियंका मार्को एक गीत सुना रही हैं:
छूट गया घर सोने का-
सुना पहले थी ये विराना-
किसी रंग बिरंगे और उमंग भरे मै-
मेले के लौटने पर एक आदमी देखा-
थका हारा और बिलकुल अकेला...

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: BALRAMPUR CG POEM PRIYANKA MARKO SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के लोगो ने सब्जी व्यसाय को बनाया अपना रोजगार...

ग्राम-दक्को टोला, तहसील-अम्बागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले बता रहे हैं, दक्को टोला आज स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा है, 20 साल पूर्व गाँव की स्थिती इतनी अच्छी नहीं थी, लोग दूसरे गाँव में जाकर काम कर जीवन यापन करते थे, कई बार लोगो को भूखे रहना पड़ता था, इस समस्या को देखते हुये गाँव के लोगो ने बेरोजगार निवासियों को रोजगार देने का काम किया, हर परिवार में सब्जी का व्यवसाय कराने का निर्णय लिया गया, जिसमे कम जगह पर सब्जी उगाना था, आज गाँव का हर परिवार इस सुविधा का लाभ ले रहा है, लोगो को रोजगार के लिये बाहर जाने की जरुरत नहीं होती है लेकिन उनके गाँव में आज तक एक स्कूल नहीं है|

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG JAYDEV MORLE RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चातुर्थिक ज्वर का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल डोंडा अफीम के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, ज्वर रोग में 1 डोंडे और 7 काली मिर्च को उबालकर सुबह शाम रोगी को पिलाने से चतुर्थिक ज्वर में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »