हमारे गांव में रोड नहीं होने के कारण आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, कृपया मदद

ग्राम-धर्मनानगर, पंचायत-पूसगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से राकेश जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड नहीं बना है| गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, छीनताडपाड से शिलाबागु तक नहीं बना हैं लगभग 4 किलोमीटर दूर है| इसके लिए आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6261162642, MPDO@9705921889.

Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM MULAKALAPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA

शासन द्वारा शौचालय का पैसा नही मिला है, बोलने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते है...

ग्राम पंचायत-पयारी, पोस्ट-खमरोद, तहसील-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बलवन सिंह बता रहें है, उनकों शासन द्वारा 12000 हजार शौचालय का पैसा नही मिला है, अपनें पैसे से शौचालय बनवाए है, इसका शिकायत पंचायत में कियें है लेकिन अभी तक नही मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से बात कर शौचालय का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क@8319040399, सचिव@6261234910.

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: ANUPPUR KHOMARA MP PROBLEM TOILET

हमारे मोहल्ले के 25 घरों में पिछले 3 साल से शौचालय निर्माण अधूरा है, प्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे...

ग्राम पंचायत- छिंदबहार, पोस्ट- तारगांव, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से वीरनाथ भारद्वाज बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले 25-30 घरों में पंचायत द्वारा बनाए जा रहे शौचालय पिछले 3 साल से अधूरे पड़े हैं। इनके घर के शौचालय का केवल दीवार खड़ा किया गया है। ना छत बनी है ना टंकी लगाई गई है। इसके लिए उन्होंने पंचायत में शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ पीड़ित व्यक्ति- 6263829536, कलेक्टर- 8458956694, सरपंच- 6267226641

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM TOILET

कोसरा, जोंदरा, तिल आदि फसल करते हैं

ग्राम पंचायत-कोड़ेनार 01, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिड्मो बता रहे हैं, महिलायें हल चलाते है, और फसल करते है| धान, कोसरा, जोंदरा, तिल आदि रसायनिक का उपयोग नहीं करते हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6261165147.

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA FASAL HIDAMA KI STORY

गांव में रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-सकायागु, पंचायत-रासेमगुडेम, मंडल-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमाराजू जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है, बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है| मोटगुडेम से सकायागु तक नहीं बना है, लगभग 3 किलोमीटर दूर है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@8501819566,संपर्क नंबर@7893857443, MPDO@9705921889,

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: BHADRADRI BULTOO KOTHAGUDEM MULAKALAPALLI PROBLEM RADIO ROAD TG VALASA

« View Newer Reports

View Older Reports »