भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै...भजन-
ग्राम पंचायत-कोड़ोपी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै-
अगर फूल चढ़ाऊँ मै तो वो भंवरे का जूठा है-
अगर दूध चढ़ाऊँ मै तो बछड़े का जूठा है-
भवानी शारदे मईया तुझे कैसे मनाऊ मै... (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरे पास पढ़ने को पुस्तक नहीं थे सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद पुस्तक मिल गये है...
ग्राम-लोरमीशारदा, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से मुकेश राजपूत बता रहे है कि उनके पास पढने के लिए पुस्तक नहीं था उसके कारण उनको पढने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये थे 10 जुलाई को रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको पुस्तक मिल गए है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नम्बर@6262950385.
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: MUKESH RAJPOOT MUNGELI CG POOSTAK IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
मैंने 3 बार सरपंच सचिव को आवेदन दिया हूँ, उसके बाद भी मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा है...
ग्राम-कोड़ेनार आयतु पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रजोंतीन मण्डावी के साथ गाँव के साथी इतवारी बता रहे है कि उनका राशन कार्ड नहीं बना है बन्नी मजदूरी करके खरीद के चावल खाते है या गाँव में किसी के भी यहाँ काम करते है उसके बदले में धान मिलता है तो उसको कूटते है और खाते है | राशन कार्ड के लिए उन्होंने कई बार फार्म भरकर सरपंच सचिव दिए है और तीन बार आवेदन भी दिए है फिर भी आज तक उनका राशन कार्ड नहीं बना है | उनके परिवार में 3 लोग है | वो लोग चाहते है कि उनका राशन कार्ड बने | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@7587006990, सरपंच मंजू पोयाम नम्बर@7646875525, सचिव निलेंदरी ठाकुर नम्बर@7747917756, सहायक सचिव का नम्बर@9669585565.
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: BASTAR CG ITVARI RAJONTIN MANDAVI RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : करंज के औषधीय उपयोग-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल फूटी करंज के औषधीय उपयोग बता रहे हैं, मधुमेह रोग में फूटी करंज के फूलो का क्वाथ बनाकर 20 मिली ग्राम की मात्रा में सेवन करने से लाभ हो सकता है, बार बार पेशाब होने की समस्या में आराम मिलता है, संबंधित विषय पर जनकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
सावन महीने में मनाया जाने वाला पर्व नाग पंचमी...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नांग पंचमी महोत्सव के विषय पर जानकारी दे रहे हैं, उत्सव प्रियता भारतीय संस्कृति की मुख्य विशेषता है, समय समय पर अनेक पर्व का आयोजन देश में किया जाता है, नाग पंचमी का त्यौहार नागो को समर्पित है, ये त्यौहार सावन में शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है, इस त्यौहार में व्रत रखकर नागो की पूजा की जाती है, इस दिन शिव जी पर दूध चढाने की परंपरा है| (AR)
