गाँव में सुविधाओं के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कारवाही नहीं हो रही है...

ग्राम-पितलगुर, पंचायत-छोटे कवाली, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महादेव नाग बता रहे हैं कि प्राथमिक स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है जिसे बनवाने के लिये कई बार आवेदन किये हैं लेकिन नहीं बन रहा है| गाँव में सामुदायिक भवन बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है गाँव में बैठक पेड़ के नीचे करना पड़ता है| गाँव में नल जल योजना शुरू हो चुका है जानकारी मिली है लेकिन उसका लाभ गाँव में किसी को नहीं मिला है| संपर्क नंबर@9770972381. (171769) (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

तब भी सावन आता था, अब भी सावन आता है...कविता-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व सावन पर एक कविता सुना रहे हैं:
तब भी सावन आता था-
अब भी सावन आता है-
पहले जैसा सावन नहीं है-
सावन पहले होता था मनभावन-
अब सावन मनभावन नहीं है-
कहीं तो इतना बरसा कि नदियों में बाढ़ आ गयी-
कही तो मानव बूंद बूंद को इतना तरसा कि समस्या तराह आ गयी... (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

Impact : मेरा शौचालय का राशि नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...

ग्राम-पिपरिया, जनपद-बजाग, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से चरण सिंह यादव के द्वारा संतोष अहिरवार बता रहे है कि वे शौचालय बना रहे थे जिसका राशि सरपंच सचिव के द्वारा नहीं दे रहे थे उसके कारण शौचालय नहीं बन पा रहा था तो उन्होंने एक सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनका राशि एक महीने के बाद मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@8435970620.

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG TOILET MONEY IMPACT VICTIMS REGISTER

Impact : मेरा मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने बाद मजदूरी भुगतान हो गया है...

ग्राम-गवरखोज, पंचायत-कटरा, जिला-बिलासपुर छत्तीसगढ़ पतराज नुरेटी बता रहे है कि उनका मजदूरी भुगतान का पैसा नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक साल पहले सन्देश रिकॉर्ड किये करने के तीन महीने के बाद मजदूरी भुगतान मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@7879469310.

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: BILASPUR CG NAREGA IMPACT PATRAJ NURETI SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय बनवाने के लिये सीमेंट और बालू मिला, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-ककनार, ब्लॉक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी देवी सिंह कश्यप बता रहे हैं, 2015 में शौचालय निर्माण का काम गाँव में हुआ था जिसमे किसी के घर शौचालय बना है और किसी के घर नहीं बना है, जो शौचालय गाँव में बने हैं उसमे सरपंच मटेरियल देकर खुद से बना लेने के लिये बोलता था, लोगो ने शौचालय बना लिया लेकिन उनका जो मजदूरी खर्च लगा उन्हें नहीं दिया गया, इस संबंध में उन्होंने आवेदन किया लेकिन अधिकारी सही जवाब नहीं दिये लोगो को गुमराह किया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें: CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9406412406. (171415) (AR)

Posted on: Jul 21, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »