"चन्द्रशेखर आजाद" की एक कहानी अपनें लक्ष्य को साध्य कर चलना कभी विचलित न होना...
जिला-राजनांदगाव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गन्धर्व “चन्द्रशेखर आजाद” की एक कहानी तथा प्रसंग सुना रहें है: चंद्रशेखर आजाद देश की आजादी के लिए अपनी भेष बदल-बदल के पुलिस के आखो में धूल झोकता था और अपनी योजना बनाते थे| आजादी के लिये तो एक बार वे हनुमान के पुजारी बन गये और हनुमान के मंदिर में रहते थे और हनुमान के पूजा करते थे और लोगो को देश आजादी के लिये तैयार करते थे| चन्द्रशेखर आजाद मंदिर के बाहर अपने चारपाई में बैठा था एक लड़की मंदिर में आई और चन्द्रशेखर आजाद को उनकी मार्ग से भटकाना चाहती थी| उनकी चारपाई में बैठ गयी, लड़की जवान थी सुन्दर थी किन्तु उन्होंने माँ का दर्जा दिया फिर भी लड़की जो है नही मानी क्योकि लड़की की मन में काम वासना की भावना थी इसलिए अपने चारपाई से उठ गया जिसके पश्चात् उस लड़की को शर्मिंदा होना पड़ा फिर उन्होंने आजाद से माफ़ी मांगी और वह भी देश आजादी के लिए देश भक्ति का योगदान दिया |अपनी लक्ष्य को साध्य कर चलने वाले अपनी मार्ग से विचलित होते है किसी भी पारकर की दुविधा आने बावजूद सुन्दर एंव जवान लड़की देखकर नम को विचलित हो सकतें थे किन्तु इस प्रकार से नही हुआ...
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
सियार और ऊंट की कहानी सुना रहें है...
ग्राम गोटानपानी, जिला-जसपुर (छत्तीसगढ़) से सूरदास पैकरा सियार और ऊंट की कहानी सुना रहें है. एक स्थान पर सियार और उंट रहते थे, दोनों गन्ने के बाड़ी में गन्ने खाने के लिये गये| जाते-जाते उन दोनों को एक नदी मिला जिसे सियार पार नही कर सका तो ऊंट को बोलता है ऊंट को पीठ पर बिठा ने का आग्रह किया और ऊंट मान कर पीठा में बैठा लिया सियार को जिसके कुछ समय बाद गन्ने की बाड़ी में पहुच गयें, और वह पर दोनों गन्ने खाने लगे गन्ना खाते-खाते सियार का पेट भर गया और ऊंट का नही भरा था वह खाता ही रहा तो इतने में सियार ब्नोलता है मेरा पेट भर गया है और वह हल्ला करने लगा की मैं गन्ना खाने के बाद मुझे गाना गाना अच्छा लगता है, सियार जोर-जोर से चिल्लाने लगा इतनें में गन्ने मालिक लाठी पकड़कर आ गया और सियार छोटा होने के कारण चुपचाप तेंदू पेड़ के पीछे चुप गया और ऊंट बड़े होने के नाते वही पर रह गया जिसे मालिक मारने लगा उसके बाद मालिक चला गया और वही पर सियार आया और बोला ऊंट को चलों अब घर चलते है.
Posted on: Aug 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बिजली प्रवाहित में भैंस (मवेशी) की मृत्यु की कोई मुवावजा नही मिला, कृपया मदद करे...
ग्राम-बीरपुर, पोस्ट-खाजा, थाना-पनवार, तहसील जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बनवारी लाल यादव के द्वारा बताया जा रहा है रविनारायण तिवारी के द्वारा बिजली प्रवाहित तार खुला छोडनें की वजह से बनवारी लाल यादव उनकी दो भैंस (मवेशी) बिजली करंट से मृत्यु हो गया जिसकी FIR नजदीकी थाना-पनवार में किया गया और निरिक्षण के पुलिस अधिकार आकर लिखित शिकयत ले गया परन्तु किसी कोई कार्यवाही नही हुई, बताया जा रहा है यह मुकदमा तहसील न्यालय में पेस किया गया है किन्तु उनके द्वारा आगे की कोई कार्यवाही नही बता रहे है बनवारी लाल यादव का मानना है की हम गरीब परिवार से गुजारा करते है, तो हमे भैंस (मवेशी) मृत्यु की मुवावजा दिला में सहयोग करे. विद्युत् विभाग@9425424250. जवा थाना@07661-282760. कलेक्टर@9977742118.
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
मक्का खाने से क्या-क्या फायदेमंद है, विस्तृत जानकारी दे रहें है....
बहानी दरबार जिला रीवा (मध्यप्रदेश)से सुषमा बता रही है मक्कें की क्या-क्या फायदे है| मक्का खाने से मोटापा कम होता है, और हड्डीयों को मजबूत करने में मदद करता है, मक्के में विटामिन होता है जो आँख की रोशनी बढाने में मदद मिलती है, और साथ ही त्वचा में निखार भी आता है, इसमें विटामिन A, C मौजूद रहता है, मक्का खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है, और साथ ही आयरन की कमी को दूर करता है, एनेमिया से बचाव तथा एनेमिया की इलाज में मदद करता है, बताया जा रहा है गर्भवती महिलाओं के बहुत ही फायदेमंद होता है, मक्कें में विटामिन B9 की अधिक मात्रा में पाया जाता है. सुषमा@9752809781.
Posted on: Aug 19, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
बस्तर के गाँव में अधिकतर घरो में सुअर पालन करते है ये उनका मुख्य व्यवसाय है...
पकलू पारा, पंचायत-कोड़ेनार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बीजू सुअर पालन के बारे में बता रहे हैं, उनके गाँव में लगभग सभी के घर शुअर पालन किया जाता है, सूअर पालन कर उसको बेचते हैं देवी देवता को सूअर चढ़ाया जाता है, खेत में काम शुरु करने से पहले अपने देव को सूअर देने की परंपरा है, सूअर पालन गाँव के लोगो के आय का भी साधन है| (AR)
