Impact: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् राशन कार्ड बन गया...

मुन्नी कवासी, ग्राम-तुमनार, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छतीसगढ़) से बता रहे हैं इनके घर में राशन कार्ड नहीं बना था| इन्हे आनज के लिए काफी दिक्कत होती थी| |जिसके कारण इन्होंने सीजीनेट में राशन कार्ड के लिए संदेश रेकॉर्ड करवाया| संदेश रेकॉर्ड के 7 महीने बाद इनका राशन कार्ड बन गया है| राशन कार्ड के बनने से खुश हैं और सीजी नेट के श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770731262.

Posted on: Jan 31, 2022. Tags: BIJAPUR CG IMPACT TUMNAR

प्राचीन काल कि मंदिर के बारे में बता रहे हैं,

ग्राम पंचायत मिचनार, ब्लाक- लोहांडीगुड़ा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बद्रिनाथ कश्यप एक प्राचीन काल कि मंदिर के बारे में बता रहे है, यहाँ एक प्राचीन मंदिर व गुफ्फा मिला है और गुफ्फा में हाथियों का निवास था, और इसमें गुफ्फाओं की 66 शृंखला है| इस बात को पता लगाने में पुजारी व पूरी टीम को 1 महिना लग गए परंतु पूरा नहीं कर पाए| वे चार साल से यहा पर सेवाए दे रहे है, इनकी मन्नते भी पूरी हुई हैऔर लोग दूर दूर से दर्शन करने आते हैं| इस मंदिर की विशेषता है कि यहाँ मौजूद पानी का कुंड यह कुंड (पानी) रोग को दूर करती है,मन्नतें पूरी करती है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587032962.

Posted on: Jan 29, 2022. Tags: ANCIENT BASTA CG LOHANDIGUDA MICHANAR TEMPLE

IMPACT :सीजीनेट में संदेश रिकार्ड के बाद पैसा मिल गया,

ग्राम-राजापुर, तहसील-नवाड़ी, जिला-नवाड़ी (मध्यप्रदेश) से चिरौंजी लाल बता रहे हैं कि इन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि इनकी बेटी की शादी के पैसे अभी तक नहीं दिया जा रहा था| सीजीनेट में शिकायत दर्ज के बाद कुछ दिनों में इनकी बेटी के शादी के पैसे आ गए हैं| इन्होंने खुश होकर सीजीनेट के श्रोताओं व सीजीनेट के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर @6263112063.

Posted on: Jan 28, 2022. Tags: IMPACT MP NAWADI NAWADI STORY

नक्सली पूर्ण रूप से खत्म होना चाहिए-

कुवारे, ग्राम पंचायत-कल्वी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं कि देश के सभी लोग नक्सली समस्या से परेशान हैं| इनका कहना है जितना जल्दी हो सके इस समस्या से छुटकारा मिलना चाहिए| नक्सली समस्या पूर्ण रूप से खत्म होना चाहिए| तभी देश में शांति आएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9770342339.

Posted on: Jan 28, 2022. Tags: ANUPAPUR MP PEACE SURVY

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़ गया-

राजपति सिंह परसते, ग्राम-नवगई, पोस्ट-रगुनाथनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहें कि वे अपने बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने के लिए परेशान थे| ग्रामसूराज में भी आवेदन दिया था पर कुछ नहीं हो पा रहा था| सरपंच-सचिव से भी बात की इन्होंने बोला कि आगे भेज दिए हैं फिर भी कार्य अधूरा ही था| सीजीनेट में संदेश रिकार्ड के बाद जल्द ही उनके बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया| इसलिए सीजीनेट के साथियों को एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@9669480733.

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: BALRAMPUR CG IMPECT STORY WADRAFNAGAR

« View Newer Reports

View Older Reports »