पानी की समस्या है गोरियापाल के स्कूल पारा में कृप्या करके मदद करे

(स्कूलपारा) ग्राम पंचायत गोरियापाल .विकास खण्ड बास्तानार .जिला बस्तर (छत्तीसगढ़ )मेरा नाम कृष्णा कुमार कुंजाम मैं ग्राम पंचायत गोरियापाल स्कूलपारा से हूँ .अभी हम नाला का पानी पीते हैं. मेरे गाँव में पुरा 45 घर हैं.सभी लोग नाला का पानी पीते हैं .पर अभी हैंडपंप हैं पर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता हैं.और गंधा पानी निकालता है.इस लिए हैंडपंप का पानी उपयोग नहीं करते हैं .और गर्मी के दिनों में यह पानी नहीं निकाल था हैं. एक बोर भी है पर बोर से भी गंधा पानी निकालता हैं .गंधा पानी निकलने के करण पानी का उपयोग नहीं करते है|एक और ग्रामीण है उसका भी समस्या जानते हैं . नाम गागरू राम बघेल गोरियापाल (स्कूल पारा )से पानी के लिए हम लोग बहुत जेलते आये हैं नदी नाला का पानी पी कर बहुत बीमार पड़ते है और अस्पिटल जाना पड़ता हैंहमें स्वास्थ रहने के लिए हमें सुद्ध पेय जल की अवस्कता है.हमें पेय जल की लाभ मिले.पानी की समस्या को लेकर हम गाँव वासी कई बार आवेदन किए थे कोई ध्यान नहीं दे रह हैं

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR( CG) KRISNAA KUMAR KUNJAM PROBLEM WATER

हमारे गाँव में रोड की समस्या हैं आने जाने लोगों की दिक्क़त होता है, कृपया मदद करें-

(पटेलपारा) ग्राम पंचायत-कपानार, विकास खंड बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से नन्दू मंडावी बता रहे हैं पटेलपारा में रोड की समस्या हैं, गाँव वासियों को कहना हैं की रोड की जरूरत हैं, सरपंच अभी बोल रहे हैं मुझे 2.3 साल होने के बाद मैं बना हूँगा कर के बता रहे हैं| गाँव वालो को रोड की जरूरत हैं बारिश के मौसम में बहुत परेशानी होती हैं, कीचड़ से आने जाने वाले लोगो कोऔर दिक्क़त होती हैं.जब सायकल से कही जाना होता तो सायकल से भी जा नहीं पाते हैं पटेलपारा में लगभग 40 घर हैं जो आदिवासियों का घर है कृप्या कर के रोड बनाने में मदद करें: सरपंच सुनील कवासी @7587361492. सीओ@9406016762. कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: BASTANAR CG MANDAVI NANDU PROBLEM ROD SISI

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या हैं, बोलने पर भी नही ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-गडवाही, पंचायत-तुहवाल, ब्लाक-झावा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से से सविता वर्मा बता रहे हैं, उनके गांव में रोड की बहुत समस्या हैं, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती हैं, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क@8827399677, रोजगार सहायक@8845440295.

Posted on: Dec 15, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA ROD SAVITA WARMA SISI

हमारा राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे योजनओं का लाभ नहीं मिल पाता...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-भेजा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ बता रहे हैं, उनका राशनकार्ड नही बना है| जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है| दिक्कत होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@7848021198, CEO@8889256366, संपर्क नंबर@7646980301.

Posted on: Dec 14, 2021. Tags: BASTANAR CG PROBLEM RATION CARD VISHWANATH

पीड़ितों का रजिस्टर: गाँव के 2 लोगों की मुखबीर करार देके हत्या, डर से आधा गाँव खाली...

सुखदेव कचलाम, ग्राम बोगान कोयलीबेड़ा से 20 किमी दूर नारायणपुर जिला, बताते हैं कि माओवादियों ने उनके गाँव के 2 लोगों को मुखबिरी का आरोप लगा कर मार डाला। उनसे जुड़े हुए कार्यकर्ताओं से उन्हें भनक लगी कि माओवादी उन्हें भी मुखबीर समझ कर उनपे भी नजर रखे हुए हैं, जिसके बाद वे अपनी बच्ची को डॉक्टर को दिखाने के बहाने से 2009 में नारायणपुर आ गए। कुछ दिन बाद उनकी पत्नी भी वहाँ आ गईं। वे बताते हैं कि वे गायत्री परिवार से 1997 से जुड़े हुए हैं और जिन 2 लोगों की माओवादियों ने हत्या की, वे भी गायत्री परिवार से जुड़े हुए थे। वर्तमान में वे गुडरीपारा, नारायणपुर मे रहते हैं व घरों में बिजली का काम करते हैं। उनकी माँ अभी भी गाँव में खेती-बाड़ी करती हैं। उनके गाँव के 14-15 परिवारों में से 7 परिवार माओवादियों के डर से नारायणपुर में ही रहते हैं। उन्हें 2012-13 में सरकार से रु 30,000 सहायता राशि मिली, लेकिन उसके अलावा ना रहने को जमीन मिली, ना जीवन यापन के लिए नौकरी। वे अभी भी पुनर्वास योजना की आस में हैं। संपर्क नंबर @942414873

Posted on: Dec 13, 2021. Tags: 2009 CG DISPLACED KOYLIBEDA MAOIST VICTIM NARAYANPUR SUKHDEV KACHLAM VICTIM VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »