हम कैसे अपने घर बंगाल जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है...
तहसील जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से मानस घोष बोल रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल राज्य के निवासी हैं | वे बता रहें हैं हम लोग दो महीने से लाक डाउन के कारण घर नहीं जा पा रहे हैं और न ही हमारे पास खाने पीने की वर्तमान समय में बेहतर व्यवस्था है, चावल दाल है पर सब्ज़ी खरीदने के लिए पैसे नहीं है | हम कुल छः आदमी हैं प्लीज हमारी मदद करें हम कैसे घर जाएं कुछ समझ नहीं आ रहा है पैसे भी ख़तम हो गए हैं काम भी नहीं है | हमारा मोबाईल संपर्क नंबर 7067543607 [167618]
Posted on: May 18, 2020. Tags: BENGAL CORONA PROBLEM MP REWA
पका हुआ खाना 3 बजे तक मिलता है तब तक बच्चे भूखे नहीं रह पाते, कुछ राशन की मदद कीजिए प्लीज़...
जिला पटना राज्य बिहार के सतीश कुमार बता रहे हैं अभी नयागांव नोएडा में रहते हैं लाकडाउन के कारण खाने पीने बहुत दिक्कत हो रही है | हम पांच लोग हैं सरपंच के पास बोलें है और आधार कार्ड दिए हैं एक माह हो गया लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिल पाई है और घर जाने के लिए किराया भी नहीं है | पका हुआ खाना मिल रहा है पर वह दोपहर 3 बजे तक आता है | तब तक बच्चे भूखे नहीं रह पाते हैं | प्लीज हमारी सी जी नेट के सभी साथी मदद करें अगर कुछ राशन मिल पाता तो बहुत मदद होती संपर्क नंबर 9523920893 [167692]
Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA
अब बारिश शुरू होने वाली है तो हम मज़दूर जल्दी घर जाकर खेती का काम शुरू करना चाहते हैं...
प्रवीण केरकेट्टा ( फोन नंबर 6370731987 ) ओडिसा के सुंदरगढ़ जिला के हैं | वे लोग 63 लोग देवगढ़ जिला सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र में मछली मारने का काम करने गए थे | लॉकडाउन के कारण दो माह से काम बंद है तो बोट मालिक कोई सैलरी नहीं दे रहा है | वे लोग ज़्यादातर सुन्दरगढ़ जिला ओडिसा के लोग हैं कुछ सम्बलपुर और देवघर जिले के और कुछ छत्तीसगढ़ से | खाने की दिक्कत अभी नहीं है पर अब बारिश शुरू होने वाली है तो वे घर जाकर खेती का काम शुरू करना चाहते हैं | रेलवे की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है तो बस से जाने का सोच रहे हैं | प्रशासन अगर मदद करे तो वे आभारी होंगे | आपसे अनुरोध है कि आप सुन्दरगढ़ के जिलाधीश को @8280066828 और उप जिलाधीश को @9467490494 पर फोन कर उनको मदद करने का अनुरोध करें | उनके मालिक का नंबर @9422394601 है पर वे अधिक मदद नहीं कर रहे (167366)
Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MUNNA MINJ ODISHA SUNDERGARH
लॉकडाउन में भूखे रहने की स्थिति बन रही है, परेशानी से निजात दिलाने में सहयोग करें-
सांई सत्यम, वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से आशीष यादव बता रहे हैं वे वहां पर काम करने आये थे, इस वक्त परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद है, राशन नहीं मिल रहा है जिससे परिवार को खाने की समस्या हो रही हैं, बच्चे हैं, भूखे रहने की स्थिति बन रही हैं इसलिये सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि भोजन व्यवस्था कराकर इस परेशानी से निजात दिलाने में सहयोग करें : संपर्क नंबर@ 9356883162. (167595)
Posted on: May 17, 2020. Tags: ASHISH YADAV CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
अब उधार देने वाले कब तक उधार दें उनका भी काम बंद है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बना है...
नयागाँव, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) से जय सिंह बता रहे हैं वे जिला फतेहपुर, उत्तरप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में परिवार के साथ नोएडा में फंसे हैं, राशन की बहुत दिक्कत है, अब तक उधार से राशन ले रहे थे लेकिन अब वो भी बंद हो चुका है, 5 लोगों का परिवार है बच्चे भी है, परिवार को खाने की समस्या हो रही है, अब उधार देने वाले भी कब तक उधार दें उनका भी काम बंद हो गया है, कल से घर में सिर्फ चावल ही बन रहा है बड़ी मजबूरी में आपको फोन कर रहे हैं कृपया अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9654202803. (167530)
