Impact : मेरा कुएं का काम अधुरा पड़ा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद पैसे और मटेरियल डाल दिए है..
अड़मा पारा ग्राम-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से केशवराम बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत कुआ आया था जिसका काम सरपंच सचिव के द्वारा के करवाया जा था लेकिन उन्होंने कुएं को अधुरा छोड़ दिया था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको सरपंच सचिव के द्वारा बुलाया गया और उनको कुछ पैसे दिए है कुएं में 5 ट्राली मटेरियल पत्थर, बोल्डर, रेत और सीमेंट सब कुएं के पास गिराया गया है और कुआ अभी बारिश में नहीं बन पायेगा बोले अक्टूम्बर के बाद कुआ बनवाकर देंगे बोले है |इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9399632182.
Posted on: Jun 04, 2021. Tags: BASTANAR CG IMPACT KESHVRAM PAYMANT
Impact : सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मजदूरी भुगतान मिल गया है...
ग्राम पंचायत-ढोढरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुखमनी बता रहीं हैं कि जो रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत गाँव के लोग काम किये थे | जिसका मजदूरी भुगतान नही किये थे मजदूरी भुगतान नही करने की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सचिव सरपंच को शिकायत किये गये किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया गया जो की सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात करके मजदूरी भुगतान कराने में सहयोग किये इसलिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहें हैं: संपर्क@9669868913 RK
Posted on: Jun 03, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT PAYMANT SUKHMANI
ले ले हो आया हाति...हल्बी गीत-
ग्रामढोढरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारी बाई हल्बी में अन्ताक्षिनी गीत सुना रहीं हैं-
ले ले हो आया हाति-
को नाड़ी रे कोती को नाड़ी-
दिना के दू आना बुती-
कालेका मनो सेवाई लाकेमनों...RK
Posted on: Jun 03, 2021. Tags: CG DARBHA HALBI SOMARI SONG
मजदूरन का चाही राशन और पानी...कोरोना गीत-
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक कोरोना गीत सुना रही हैं:
अरे मजदूरन का चाही राशन और पानी-
अरे सुन ले मजदूरन की कहानी-
कोरोना लॉकडाउन मा-
अरे मजदूरन का चाही चाउर और दाल-
और साथ साथ चाही घर दुआर कोरोना लॉकडाउन मा...(AR)
Posted on: Jun 03, 2021. Tags: CORONA SONG MP RANI DEVI REWA
दिल मा तोला बसाये हों मोर सुनीता रानी...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-इन्दरपुर , जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
दिल मा तोला बसाये हों मोर सुनीता रानी-
आजाबे मोर जिन्दगी मा तै हाँ-
मोला प्यार दे दे न-
नई छोड़ों गोरी तोला जाहूँ जेल थाना रे-
बन जा दीवानी मै हा तोर दीवाना रे-
जूडा में गजरा फूल मोके तै लुभाये-
दिल मा तोला बसाये हों मोर सुनीता रानी...(AR)
