पिंजरे के तोते से बोली, छत पर बैठी मैना...कविता-

ग्राम-चांदागाव, तहसील-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश एक कविता सुना रहे हैं:
पिंजरे के तोते से बोली, छत पर बैठी मैना-
बड़े मजे से तुम रहते हो, बोलों सच है ना-
बैठे-बैठे मिल जाता है, भाती भाती के व्यंजन-
कास मुझे भी मिल पाता ये पिंजरे का जीवन-
जल और भोजन की तलास डो चार पल्ले पड़ते तो-
उस पर हरदम चिड़िया का डर रहता – वन में तोता बोला अगर सुख है पिंजरे में...

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG NAGMANI NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 2 माह बाद खाते में पैसा आ गया...

ग्राम-पलढा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कलावती बता रही हैं, उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण में काम किया था, जिसका पैसा नहीं मिला है आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी, फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किया उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से उनका समस्या का निराकरण हो गया, 2 माह बाद खाते में पैसा आ गया इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6267985300.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG IMPACT KALAWATI SONG SURAJAPUR VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड निरस्त होने से एक साल से राशन नहीं मिल रहा है, सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम-ओगनार, पंचायत-चांदागाव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से विजय बता रहे हैं की एक वर्ष से उनका राशन कार्ड बंद है, राशन कार्ड बंद होने से उन्हें दिक्कत होती है, राशन ख़रीदना पड़ता है, इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करे : संपर्क नंबर/पांडू राम वड्डे@6383115106. सचिव@7722973930, CEO@9425263888, कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SANBATI DUGGA

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, दारू हल्दी को छोटे-छोटे टुकड़े कर पीसकर इसे 1 लीटर पानी में उबलना है जब पानी एक चौथाई बच जाये तब उतारकर सुरक्षित रख लें, एक-एक कप पानी दिन में तीन बार प्रयोग करने से लाभ हो सकता है, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें, मैदा, शक़्कर, नमक का सेवन कम से कम करें। अधिक जानकारी के लिए दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

तेरी पनाह में हमे रखना...प्रार्थना गीत-

खैरागढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
तेरी पनाह में हमे रखना-
सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट कर्म चोरी बेईमानी-
और हिंसा से हमको बचाना-
तेरी पनाह में हमे रखना...

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »