नाग पंचमी पर जानकारी...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी नांग पंचमी महोत्सव के विषय पर जानकारी दे रहे हैं, ये त्यौहार सावन में शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है, इस त्यौहार में व्रत रखकर नागो की पूजा की जाती है, इस दिन शिव जी पर दूध चढाने की परंपरा है| (AR)
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONG SONI VICTIMS REGISTER
तोला दुर्गा कहंव के मां काली...भजन-
ग्राम, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक भजन सुना रहे हैं:
तोला दुर्गा कहंव के मां काली-
चारों धाम में तोरे है उजारी-
ओ माता रानी-
का मैं चढ़ावंव तोला, दर्शन दे माता मोर-
चंद्रपुर में चंद्रसेनी कहाये तैं-
रायगढ़ मा बूढ़ी माई हो... (AR)
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA
मैं हूँ नीली नैना परी आसमान से मैं उतरी...गीत-
ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से भान साहू के साथ कन्या छात्रवास के बच्चे मालेश्वरी, कुमारी चेट्टी कोर्राम एक गीत सुना रहे है :
मैं हूँ नीली नैना परी-
आसमान से मैं उतरी-
मुझको चलना आता नहीं-
धम्मक-धम्मक चलती हूँ-
मैं हूँ नीली नैना परी...
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: CHETTI KORRAM HINDI SONG MALESHWARI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 8 महीने से मेरी निराशित पेन्शन नही मिल रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करें के बाद मिलने लगी है...
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-हडगाँव, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली छत्तीसगढ़ से नरेश बुनकर के साथ अंजोरा बाई का निराशित पेंशन 8 महीने से नहीं मिल रहा था उसके सम्बन्ध में उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से अब उनका निराशित पेंशन मिलने लगा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@8720822286.
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: ANJORA BAI MUNGELI CG PENSHAN IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
60 घर की बस्ती में एक ही हैण्डपम्प है, पानी की बहुत समस्या होती है, हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें...
ग्राम-बामनारस, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गाँव एक साथी मंगलूराम बता रहे है कि उनके गाँव में चलने के लिए रोड नहीं है गाँव पानी की बहुत समस्या है | कुएं का गंदा पानी पीते है | उनके गाँव में 2 पारा है एक इमली पारा है वे लोग भी नाले का गन्दा पानी पीते है | दोनों पारा मिलकर 60 घर की बस्ती है उसमे मात्र एक ही हैण्डपम्प है स्कूल के पास में उसका पानी पुरे गाँव के लोगो के लिए पर्याप्त नहीं हो पाता है | हैण्डपम्प की मांग भी किये और जनपद में गये तो बोले बरसात के कारण गाड़ी नहीं जा पायेगा ऐसा बोल रहे है | पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9098854997. CEO@9406146436.
