5 साल पहले हमलोगों ने गाँव में बिजली लाने काम किया, अब तक न बिजली आई न मुआवजा मिला...

ग्राम-अकरारी कालोनी, पोस्ट-खाजा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुमन किशोर आदिवासी बता रहे हैं कि 5 वर्ष पहले उनके गांव में बिजली लगाने के लिए ग्रामवासियों ने 1 किलोमीटर तक तार खींचा लेकिन न बिजली आई और न ही कार्य का पैसा मिला, ट्रांसफोर्मर अब तक नहीं लगा है. गाँव वालों ने कई बार आवेदन किया पर कोई कार्यवाही नही हुई इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये जिससे इनके गाँव में बिजली लग सके |कलेक्टर@9425903973, विभागीय अधिकारी@9302174012, विधुत विभाग@9425424250, J.E@9584224303, सरपंच@9918816439. तुमन@8085434391.

Posted on: Jun 11, 2017. Tags: SONG TUMAN KISHOR ADIVASI VICTIMS REGISTER

कोयल बसंत में ही कूकती हैं और बाद में भी हमारे आस पास रहती है पर आवाज़ नहीं निकाल पाती...

जय किशोर आज हमें प्रकृति के विभिन्न तौर तरीके के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं कि बसंत ऋतु में कोयल की कूकने की मीठी बोली सुनाई देती है जिसे सभी बहुत पसंद करते हैं पर वसंत के जाते ही उसका कूकना सुनाई देना बंद हो जाता है तो क्या वसंत के बाद कोयल कहीं चली जाती है? ये बता रहे हैं कि कोयल बसंत ऋतु के बाद भी कही नहीं जाती है, हमारे आस-पास ही रहती है लेकिन मौसम में बदलाव के वजह से उसका गला फट जाता है और वह बोल नहीं पाती है वह सिर्फ बसंत में ही बोल पाती है | वे कह रहे हैं कि वे कोयल की आवाज़ खुद निकालते हैं और वसंत ऋतु में जब वे ऐसा करते हैं तो कोयल उनके पीछे आवाज़ निकालती है पर वसंत के बाद वे कोशिश करती हैं पर आवाज़ निकाल नहीं पाती | जय किशोर@7033911979

Posted on: May 23, 2017. Tags: JAY KISHOR SONG VICTIMS REGISTER

59 ग्राम पंचायतों के लिए बने तहसील कार्यालय में 25 साल से पीने के पानी का कोई नल नहीं है...

तहसील-बटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि तहसील कार्यालय में प्रतिदिन 59 ग्राम पंचायत से लोग आते है पर पिछले 25 वर्षो से तहसील प्रांगण में कोई भी जल स्त्रोत नहीं है, एक साथी रामचरण है जो लगभग 20 कुप्पी रोज पानी भरते है ऐसी गर्मी में जबकि बटियागढ़ तहसील में 59 पंचायत से लोग आते हैं यह पर्याप्त नहीं है. यहाँ के तहसीलदार ने भी कलेक्टर और विधायक के पास भी शिकायत किया था जल स्त्रोत लगवाने के लिए लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कृपया इन्हें फोन कर दबाव डालें : विधायक@9425095703, कलेक्टर@9424450444. आरती@9179326573.

Posted on: May 20, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER

छात्रावास सफाई कर्मियों को साल में 9 महीने का ही वेतन दिया जाता है वह भी साल में एक बार...

ग्राम-बतियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि वे 1991-92 से अनसूचित जाति, जनजाति छात्रावास में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है जिसमें इन्हें हर शिक्षा वर्ष में केवल मार्च तक का वेतन किया जाता है अप्रैल से जून का पैसा नहीं दिया जाता। इन्हे पिछले 25 सालों से यही बताया गया कि सफाई कर्मचारी साल में 9 महीने का ही वेतन आता है. इनको हर माह 2000 रुपये दिया जाता है और वह वेतन भी साल में एक बार आता है जिससे इनको बहुत तकलीफ होती है पर यह स्थिति बार -बार अनुरोध करने पर भी नहीं बदली है इसलिए वे सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रही हैं कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाये अधिकारी@9753099080.वाल्मीकि@9179326573.

Posted on: May 13, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER

9 से 11 मार्च गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च को शहीद बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह हेतु आमंत्रण ...

ग्राम-मालदुग्गी, तहसील-कुरखेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से नंदकिशोर नेताम बता रहे है कि ग्राम नीमगाँव, रांगीगाँव में 9 मार्च से 11 मार्च 2017 तक गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च 2017 को बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इसके उद्घाटक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शाह टेकाम, सह उद्घाटक समकन मडावी, कार्यक्रम के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप वरकडे, कार्यक्रम के मार्गदर्शक-मारोती उइके, गोंडी साहित्यिक नंदकिशोर नेताम, गोंडी फिल्म अभिनेता सुखरंजन उसेंडी आदि इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक है. आप सब लोग इस कार्यकम में आमंत्रित हैं | नंदकिशोर नेताम@9404221988

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: NANDKISHOR NETAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »