लॉकडाउन में दिल्ली में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है...

मकान नं 11, गली नंबर 3, मंडावली, पिन कोड 110092, दिल्ली से बहुनी हलदार बता रहे हैं कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाली हैं, लॉकडाउन के कारन दिल्ली में फंसे हैं, किराये के मकान में रहती हैं, परिवार में 6 सदस्य हैं, उनके पास खाने के लिये कोई साधन नहीं है, वे परेशान हैं, इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था के लिये अपना सहयोग दें : संपर्क नंबर@9953843691. (167633)

Posted on: May 18, 2020. Tags: BAHUNI HALDAR CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER

बच्चे भूखे हैं, कही से मदद नहीं मिल रही है...

नयागाँव, सेक्टर 87, नोएडा, उत्तर प्रदेश से नूरजहाँ बता रही हैं कि वे अपने परिवार के साथ नोएडा में लॉकडाउन में फंसी हैं, घर में छोटे बच्चे हैं जो भूखे रह रहे हैं, कोई मदद नहीं मिली है, बड़ी समस्या है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7557698066. (167421)

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA NURJAHAN SONG UP VICTIMS REGISTER

हम गुजरात से तो वापस आ गए पर गाँव में भी कोई काम नहीं है, हमें कृपया काम दिलाया जाए...

मैं विजय बहादुर यादव ग्राम फुलमज़रा पोस्ट कोनी जनपद जबा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बोल रहा हूँ | हम लोग गुजरात से वापस लौटे हैं, वहां लॉकडाउन में फंसे थे |  पर घर लौटने के बाद यहां घर में भी कोई काम नहीं हैं | मेरे माता पिता भूमिहीन हैं वे हम सभी को बाहर जाने को कहते थे जैसा हमने किया था पर अब हम जब वापस आ गए हैं तो हमारे लिए यहां कोई काम खोला जाए या हमें राशन दिया जाए | हम रोज़ कमाते थे तो खाते थे वैसे ही यहाँ हमें काम दिया जाए | विजय बहादुर यादव@9558033040

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP NREGA REWA

इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से 11 श्रमिक बिलासपुर छत्तीसगढ़ की ओर पैदल जा रहे हैं कृपया उनकी मदद करें...

संत कुमार धुर्वे को कमरिया जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश में 11 मजदूर साथी मिले | बुढ़ार से अमरकंटक की जाने वाली रोड से राजेश और उनके तमाम साथी अपने निवास जिले बिलासपुर राज्य छत्तीसगढ़ की ओर पैदल चल रहे हैं उक्त राहगीर बता रहे हैं वे उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद से आ रहे हैं और हमें कुछ दूर तक के लिए आने की साधन मिला था और अब हम 17/5/2020 से पैदल चल रहें हैं खाने पीने की भी हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के अपील कर रहे है मोबाईल नंबर राजेश@6267956897 

Posted on: May 18, 2020. Tags: ALLAHABAD BILASPUR CG CORONA PROBLEM UP

मेरे पति रिक्शा चलाते थे, उसी से हम लोगों का जीवन चलता था, लाक डाउन से वो भी बंद है...

हॉउस नंबर जी 54, गली नंबर 2, छतरपुर, न्यू दिल्ली से राखी मंडल बता रही  हैं लॉक डाउन के चलते परिवार में खाने पीने की बड़ी दिक्कत हो रही है| हम लोग परिवार में कुल चार लोग हैं | मेरे पति रिक्शा चलाते हैं उसी से हम लोगों का  जीवन चलता था लाक डाउन से वो भी बंद है| हम  बंगाल के रहने वाले हैं, सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है | मोबाईल नंबर8587008941167645

Posted on: May 18, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI

« View Newer Reports

View Older Reports »