नदी में पुल नहीं बना है आने जाने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं, वे ग्राम पंचायत कटरा और ढपनीपनी गाँव के बीच एक नदी है जिसमे पुल नहीं बना है, दोनों तरफ घाट है जिसे चढ़कर लोगो को जाना पड़ता है, इससे लोगो काफी दिक्कत होती है कई बार लोग उसमे गिर चुके हैं गिरने से उन्हें चोट लग जाती है, गाँव में वाहन नहीं जा पाते जिससे लोगो को हास्पिटल जाने में भी दिक्कत होती है ये समस्या कई साल से है पहले लोग सामान ले जाने के लिये कांवर का उपयोग करते थे, लेकिन अभी वाहन हैं और उसी रास्ते से जाना पड़ता है जिससे परेशानी होती है समस्या को हल कराने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन काम नहीं होता समस्या आज भी वही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8959903256. जिला कलेक्टर@07752223344, ब्लाक CEO@7393915855, सचिव@9754145039, सरपंच@7697507040.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मितानिन के पास नाम दर्ज कराया था लेकिन योजना का पैसा नहीं मिला...

ग्राम-सिलहाटी, तहसील-लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रोशनी जोशी बता रही हैं कि उन्होंने बच्चे की डिलीवरी के समय उन्होंने अपना नाम मितानिन के पास दर्ज कराया था लेकिन उन्हें सरकार के योजना के तरफ जो पैसा बच्चे के जन्म में बाद माँ को मिलता है उन्हें नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर बात कर उन्हें योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9399700243. संपर्क नंबर@8839014805.

Posted on: Jan 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वन उपज बेचकर जीवन यापन करने पर जेल में डाले गये 3 आदिवासी युवक...

भोपाल पटनम, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अफजल खान बता रहे हैं, भोपाल पटनम से 20 किलोमीटर दूर मद्देड़ जहाँ पर सोमवार को बाजार लगता है वहां पर कुछ ग्रामीण जो कोरंजेड, कचलारम और नेवी मडाऊ के निवासी हैं, वे अपना वन उपज लाख लेकर मद्देड़ बाजार गये थे और उसे बेचकर अपनी प्रतिदिन की जरुरत की चीजें ले जाने वाले थे लेकिन उन्हें मद्देड़ पुलिस द्वारा पकड़ा गया| वे 8 लोग थे जिसमे से 3 को थाने में रखा गया बाकि को छोड़ दिया गया, जिनका नाम है मिच्चा महेश पिता पेटा, दूसरा कवासी सुरेश पिता राजा, तीसरा सोड़ी सुरेश पिता कूटा हैं, इससे ये बात सामने आयी कि पुलिश आज भी आदिवासियों को संदेश के आधार पर पकड़ कर जेल भेजने का काम कर रही है और उन्हें परेशान कर रही है, आदिवासियों को वन उपज बेचने और अपने जीवन यापन करने से वंचित किया जा रहा है वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं उनसे संपर्क कर आदिवासियों की मदद करें : संपर्क नंबर@9479214668.

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: AZAM KHAN BIJAPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सामाजिक कार्यकर्त्ता के साथ दुर्व्यवहार उचित कारवाही की अपील...

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है वे ग्राम सरेखा के भवरटोक रोड के पास दो लोगो सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करना, कैसे अपने समस्याओं को हल करा सकते हैं सिखा रही थी, जिसके दौरान दो युवको द्वारा उनके साथ बत्मीजी की गयी उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उसमे एक का नाम करन साहू और दूसरे का नाम प्रेम है, इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की है, वे सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही है कि दिये नंबरों पर बात कर दबाव बनाये और उचित कारवाही कराने में मदद करें:
कबीरधाम SP@9479192400.

Posted on: Jan 22, 2020. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

सही हैण्डपंप दो साल से बंद पड़ा है कर्मचारी सामान निकालकर ले गये थे...

ग्राम-हर्दौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव में 2 साल से हैण्डपंप बंद है जिससे पानी की समस्या हो रही हैं, निवासी राजू प्रसाद परमोड़े का कहना है हैण्डपंप का सामान कर्मचारी निकालकर ले गये थे जिसके कारण 2 साल से हैण्डपंप बंद है, राम कैलाश वर्मा, मायादीन वर्मा और शिवकुमार वर्मा का कहना है ये ख़राब नहीं हुआ था, इससे पानी अच्छे से निकल रहा था लेकिन विभाग वाले उसका सामान लेकर चले गये तब से बंद पड़ा है, अब ये हैण्डपंप बनना चाहिये जिससे पानी की सुविधा हो इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE ठेकेदार@7047603066. संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Jan 19, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »