तुमको देखा तो ये ख़याल आया...गजल-
जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपत यादव एक गजल सुना रहे हैं:
तुमको देखा तो ये ख़याल आया-
ज़िन्दगी धूप, तुम घना साया-
तुमको देखा तो ये ख़याल आया-
हम जिसे गुनगुना नहीं सकते-
वक़्त ने ऐसा गीत क्यूँ गाया... (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: CG CHAMPA JANJGIR SAMPAT YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरा मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है...
ग्राम-गेदौला, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रामप्रसाद सिंह बता रहे है कि मनरेगा के तहत काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक महिना पहले सन्देश रिकॉर्ड किये थे करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको एक महीने के अन्दर उनको मजदूरी भुगतान मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9669117861.
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: NAREGA IMPACT RAMPRASAD SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा...गीत-
धनपुरी, थाना-अमलाई, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दहिया एक गीत सुना रहे हैं:
तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा-
सरे जहाँ से प्यारा ये भारत हमारा-
यहाँ की फिजा है बड़ी ही निराली-
ऊँचे है पर्वत ऊँची पहाड़ी-
नदिया करे कल कल छलका-
कृति ने बनाया-
तिरंगे का रंग हमको सबसे है प्यारा... (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: CG MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : अकरकरा का औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अकरकरा और अर्जुन की छाल से ह्रदय दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है, दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें, 3 ग्राम चूर्ण गाय के दूध के साथ सेवन करने पर ह्रदय के दर्द में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : वार्ड 2 का हैण्डपम्प ख़राब था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद सुधार दिया गया है...
ग्राम-चंद्रा, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से महेंद्र प्रताप बसोड बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड 2 का हैण्डपम्प खराब था उसके कारण पानी की समस्या हो रही थी | तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 1 जुलाई को एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के 20 दिन बाद हैण्डपम्प बन गया है | पानी निकल रहा है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@8963923993. (170229)
