हमारे पंचायत में सही पर राशन नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-देऊरकोटार (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं देऊरकोटार में दलित आदिवासी को राशन सही समय पर नहीं मिलता है| यहाँ के लोगों का कहना है राशन वितरक व्यक्ति अपनी मर्जी से दुकान खोलता है | इन्होंने आसपास के कही लोगों से बात किया तो पता चला सभी को राशन 2-2 महीने से नहीं मिला है और ऐसा व हर बार करता है| इस गाँव के लोग राशन वितरक से परेशान है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण में मदद करें| संपर्क नंबर@9104077837, एसडीएम@6264580802,
Posted on: Feb 04, 2022. Tags: DEURKOTA DISTRIBUTION MP PROBLEM RASION
टैक्सी एवं होटल सेवा दी अब तक पेमेंट नहीं किया गया है, कृपया मदद करें-
नाम शिवेंद्र, बाँदवगढ़, मध्यप्रदेस सैर सपाटा हॉलिडे संचालक जी अपनी आपबीती सुना रहे हैं|इनके द्वारा टाटा ट्रस्ट को टैक्सी एवं होटल सुविधा दी गई थी किन्तु मुझे अब तक कोई भी पेमेंट नहीं मिला है|2019 से ले कर दिसम्बर 2020 तक मेरा भुगतान टाटा ट्रक के दुवारा आज दिनांक तक नहीं किया गया है|इनकी हालत बहुत ही ख़राब हो चुकी है इस समय इन्हे पेमेंट न मिलने से भूखा मरने की स्थिति आ चुकी है|इन्होंने लगातार रतन टाटा कॅन्सलटेसन के प्रमुख अजित चौधरी से संपर्क किया पर कोई जवाब नहीं आ रहा है| कृपया मदद करें|संपर्क नंबर@8319575783 अजित चौधरी @95169078010.
Posted on: Feb 04, 2022. Tags: BANDVGADH MP PAYMENT PROBLEM SIVENDRA
चार साल पहले रोड में काम किये थे, उसका मजदूरी भुकतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मुंड्रापारा,पंचायत-कटेनार,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से सोमारू मंडावी जी राजू जी से बता रहे हैं कि रोड निर्माण में मिट्टी भरने और मोरम डालने का दस दिन तेरह मजदूर 4 साल पहले काम किये थे अभी तक 25,000 पैसा नहीं मिल पा रहा है,मिलेगा बोल रहे हैं पर नहीं मिल रहा है इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं|सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597, CEO@9406166884, संपर्क नंबर@7067277664.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: DARBHA BASTAR CG EMPLOYMENT MONEY PAYMENTPROBLEM SCHEME
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे...भजन
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलान सिंह सीजी नेट के श्रोताओं को भजन सुना रहे हैं-
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे-
दो दिन का मेला है जग में तुम्हारे – तनमन का होश न रहे तो सतनाम ही-
जिंदगी उभारे आज भी है तेरी – कल भी है तेरी दुनिया तुम्हारी-
तुम्हारी रहेगी...
संपर्क नंबर@7999161015.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BALRAMPUR CG SONG
3 महीने से विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-
ग्राम-दादर, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से विजय सिंह बता रहे हैं कि वे विकलांग हैं और उनके गाँव में विकलांगों के लिए असुविधा है| विकलांगों के लिए गाँव के सरपंच-सचिव ध्यान नहीं देते हैं| सबसे पहली समस्या है पेंशन का, उनका पेंशन 3 महीने आ नहीं रहा है| यह अनियमितता विकलांगों के लिए बहुत भारी पड़ती है| विकलांग व्यक्ति कहाँ काम करने जाए, विकलांगों के लिए गाँव में रोजगार की ओर भी ध्यान दिया जाय ताकि खुद के पैरों पर विकलांग भी खड़े हो पाएं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि विकलांगों के लिए नियमित पेंशन मिलें अथवा रोजगार का अवसर मिले| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7974586039.
