स्वास्थ्य स्वर : खुजली का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं नीम की पत्ती को छाव में सुखाकर रख लीजिये, ऐसे ही आंवले की कली को भी छाव में सुखाकर रख लेना है, अब दोनो को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लेना है उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण सुबह और आधा चम्मच चूर्ण शाम को सेवन करें, और पानी पियें तीन दिन तक सेवन करना है इससे लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@09424759941.
Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शरीर का सूजन ठीक करने में मकुईया पौधे का उपयोग-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शरीर में होने वाले सूजन को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, काटमाटी या मकुईया के पौधे को जड़ के ऊपर से काट कर उपयोग करें|
1. पौधे को चूर्ण बनाकर 2 चम्मच चूर्ण एक गिलास पानी में उबालकर सेवन करे सकते हैं, 2. सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं, 3. काढ़ा बना कर सेवन कर सकते हैं |
अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@09424759941.
Posted on: Dec 13, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
मानवाधिकार दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं...
जिला-दुर्ग (छत्तीसगढ़) से सिध्धू सिंह साहू मानवाधिकार दिवस की सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को हार्दिक बधाईयाँ एंव शुभकामनाएं कर रहे है, साथ ही जिस प्रकार से सीजीनेट स्वर में संदेशों को प्रस्तुत या प्रसारित कर ओरों तक अवगत करा कर उस विषय पर विचार विमर्श कर एक अहम फैसला के पश्चात् लोगों के बीच एक हर्ष या ख़ुशी का आह्वान किया जाता है जब की यह आम जनताओं की मौलिक अधिकार है परन्तु किन्ही कारण अनदेखा किये विषय पर पुनः विचार कर निराकरण कराने में विवष करे जिसे आम नागरिक स्वतंत्र रूप से लाभ उठा सकें. सिध्धू सिंह साहू@7647928510.
Posted on: Dec 12, 2019. Tags: DURG CG SAHU SIDHDHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खांसी से छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा-
टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, आनार के फल का छिलका मिटटी के बर्तन में रखकर उसे ढक्कन लगाकर किनारे-किनारे आग लगा देवें| जब आनार का छिलका जलकर राख हो जाये, तब उसे बारीक़ पीस कर सुरक्षित रखें, उसके बाद शहद के साथ सेवन करें, लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Dec 09, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
तोर बर ये दौना माया लागे ना...छत्तीसगढ़ी गीत-
मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बुधमान सिंह एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
तोर बर ये दौना माया लागे ना-
मै दिल तोला दे दे तो तहु दिल मोला दे दे ना-
कभू मिल मोला अकेला मा मन के बात बताऊ वो-
रंग जा गोरी प्रीत के रंग मा अपन रानी तोला बनाहू वो-
बहिया के झुला मा झुलातों ह्रदय के कल्पना है ना-
तोर बर ये दौना माया लागें ना....
