देश में लॉकडाउन लगा है लेकिन वन अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं...

नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी बता रही हैं कि आज कोरोना महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है, कोई घर से नहीं निकल रहा है लेकिन इस समय वन विभाग अधिकारी मजदूरों से काम करा रहे हैं, लॉकडाउन तोड़ रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर काम बंद कराया जाये और लॉकडाउन का पालन कराया जाये, जिससे सभी सुरक्षित रहें : संपर्क नंबर@9584896474. (165621)

Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन को एक महिना हो गया हम लोगो के पास राशन है, न राशन कार्ड है, कृपया मदद करें...

ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी बता रहे है कि लॉकडाउन को पुरे एक महिना हो गया है लेकिन एक गाँव लुहुक है जो जंगल पहाड़ो में है जहाँ पर 26 लोग ऐसे है जिनके पास न तो राशन कार्ड है न राशन है | उस गाँव के रामकिशोर केवट का नम्बर@6266189747, रामसनेह@7566675491 ये दो नम्बर में बात करने से उस गाँव की जानकारी मिल सकती है | जिनके पास राशन नहीं है और राशन कार्ड नहीं है |इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करें | उस गाँव के सरपंच रामानुज दूवेदी का नम्बर@9981813133 इनको फ़ोन करके कहा जाये कि उनका राशन कार्ड बनवाया जाये और राशन दिलवाया जाये | खादयं अधिकारी राजेश पटेल का नम्बर@7224893193. (165577)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन लेने जाते हैं तो वापस कर देते हैं राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पुटानी देवी वर्मा बता रही हैं कि उनके खाने के लिये राशन नहीं है वे राशन के लिये सोसाईटी गये थे, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया उन्हें वापस कर दिया गया, लॉकडाउन के कारण कोई काम नहीं किया जा सकता है, ऐसे समय में भोजन एक बड़ी समस्या है, जीवन यापन करना मुस्किल हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8358850827. खाद्य अधिकारी@7224893193. (165452)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP PDS PUTANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण शिकायत के लिये कहीं जा नहीं पा रहे हैं, इसलिये सीजीनेट पर अपील कर रहे हैं...

ग्राम-उचेहरा, ब्लाक-मउगंज, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे हैं कि उनके पिता अवधेश साकेत हरियाणा राज्य के सिरसा जिले के रायपुर गाँव में 4 माह काम किये हैं, लेकिन उनका मजदूरी का पैसा नहीं मिला है उनके साथ 10 लोग और काम किये हैं, जिसमे किसी का पैसा नहीं मिला है, जिसमे 9 लोगो का 3 लाख से अधिक पैसा बकाया है, उनका कहना है लॉकडाउन के कारण जा नहीं पा रहे हैं और कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे हैं, फर्म मालिक पैसे देने से इंकार कर रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : फॉर्म मालिक / बृजेन्द्र@7419909176. 74199 09176 संपर्क नंबर@9306140913. (165495)

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये गाँव में टोकन दिया गया है लेकिन हमें टोकन नहीं मिला, राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव को टोकन दिया गया है, इन्ही के बीच एक परिवार हैं जिसे राशन की समस्या है, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिला है, समस्या से परेशान सीला का कहना है वे अधिकारी के पास राशन के लिये आवेदन कर चुके हैं लेकिन राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7354671394. (165216) इम्पैक्ट हो गया हैं,

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »