गंगा समझ नही पाए, गंगा में दौड़ लगाए...गीत

ग्राम देवरी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश पोया दूर दराज गंगा स्नान करने जाने वाले लोगो के सन्दर्भ में एक गीत सुना रहे हैं:
गंगा समझ नही पाए, गंगा में दौड़ लगाए-
सुना बहन भाई...
गंगा समझ नही पाए, गंगा में दौड़ लगाए-
सुना बहन भाई...
हमर गंगा निर्मल है, नदी नाला कुवा नरवा बही जाई-
गंगा समझ नही पाए, गंगा में दौड़ लगाए-
सुना बहन भाई....

Posted on: Dec 12, 2016. Tags: KAILASH SONG VICTIMS REGISTER POYA

सीजीनेट रिपोर्ट के बाद अधिकारी आए, कहा बरसात के बाद नलकूप खुद जाएगा, फिर भूल गए...

हम लोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है जो बहुत दूर भी पड़ता है क्योंकि हमारे यहाँ नलकूप नहीं है बता रहे हैं ग्राम – देवरी जिला – सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया । वे बता रहे हैं कि मई जून में यह समस्या विकराल हो जाती है इसके लिए मैंने सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट रिकॉर्ड कराया था जिसको सुनकर नलकूप विभाग से सम्बंधित अधिकारी हमारे गाँव आये थे और आश्वासन दिया था कि बरसात के बाद आपके गाँव में नलकूप खुदवा दिया जायेगा परन्तु अभी तक नलकूप नहीं खुदवाया है इसलिए आप सभी साथी कृपया इन नम्बरों पर फिर से फ़ोन करके हम गाँव वालों की मदद करे.कलेक्टर@9893509012 नलकूप इंजीनयर@8435790000 एस डी एम्@09424166557. कैलाश सिंह पोया@9575922217

Posted on: Dec 04, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got our due housing support from Govt after CGnet Swara report...

ग्राम देवरी, पोस्ट चौथर, थाना चरौन्दा, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया और उनके साथ उपस्थित है जो यह बता रहे हैं कि ग्रामवासियों ने इंदिरा आवास योजना के तहत तीसरी क़िस्त राशि नही मिलने की समस्या को सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किये थे जिसे सीजीनेट स्वर के साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारियो के ऊपर अधिक से अधिक दबाव बना कर इन साथियों को तीसरी क़िस्त राशि दिलाने में मदद किये जिसे वह लोग सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है | वे बता रहे हैं कि वे इस समस्या के लिए दर दर की ठोकर खा रहे थे और कोई अधिकारी मदद नहीं कर रहा था । वे अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथी ऐसे ही मदद करते रहें । कैलाश सिंह पोया@9575922217

Posted on: Nov 30, 2016. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

हमको जाना होगे रे, हमको जाना होगे रे, सीजीनेट प्रशिक्षण में जाना होगे...सीजीनेट पर गीत

ग्राम देवरी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश पोया सीजीनेट की अनूपपुर कार्यशाला पर आधारित एक गीत सुना रहे हैं :
हमको जाना होगे रे, हमको जाना होगे रे-
सीजीनेट प्रशिक्षण में जाना होगे-
हमला जाना होगे रे हमला जाना होगे रे-
अनूपपुर प्रशिक्षण में जाना होगे-
भाया दीदी भाय बहन सबको बताबो-
अनुपपुर प्रशिक्षण हमला...

Posted on: Nov 18, 2016. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER

कौने रंगे बछरू रे कोन रंगे गइया...गाय-बछड़े पर किसानी गीत

ग्राम- देवरी, जिला- सूरजपुर ( छत्तीसगढ़ ) से कैलाश सिंह पोया दीपावली पर्व पर गाए जाने वाला एक गीत सुना रहे है जो खेती किसानी में उपयोग होने वाले गाय-बछड़े के बारे में है:
कोन रंगे गइया, कौने रंगे बछरू रे-
कोन रंगे गइया, कौने रंगे बछरू रे-
कौने सिघारी तेल ल लगाबो रे...

Posted on: Nov 18, 2016. Tags: KAILASH SHINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »